फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कम करता है ये फल, मेडिकल साइंस भी कर चुका है पुष्टि

Thu, 11 Sep 2025 06:26 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 11 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

Benefits of Eating Blueberries: एक शोध में यह बात सामने आई है कि रोज ब्लूबेरी खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि ब्लूबेरी कैसे दिल संबंधित जोखिम को कम कर सकता है?

विज्ञापन
Eating blueberries every day keeps heart diseases away know study in hindi
ब्लूबेरी - फोटो : Adobe Stock

Metabolic Syndrome And Blueberries: क्या आपने कभी सोचा है कि एक मुट्ठी भर फल आपके दिल को बीमारियों से बचा सकता है? 'द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ित हैं, अगर वे रोजाना एक कप ब्लूबेरी खाते हैं, तो उनके हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार होता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, और पेट के आसपास ज्यादा फैट होता है। 



विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर के कम और मध्यम आय वाले देशों में 80% मौतें दिल से संबंधित समस्याओं की वजह से होती हैं। इस शोध में 138 वयस्कों को शामिल किया गया था। इस शोध से यह साबित हुआ है कि ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाते हैं और धमनियों की अकड़न को कम करते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे ब्लूबेरी दिल से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद कर सकती है।

Trending Videos
Eating blueberries every day keeps heart diseases away know study in hindi
ब्लूबेरी - फोटो : Adobe Stock

ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स
ब्लूबेरी को बहुत से लोग सुपरफूड मानते हैं। इसमें मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से इसका रंग नीला होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, ब्लूबेरी में विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं।


ये भी पढ़ें- Kerala: केरल में गंभीर रूप लेता जा रहा है 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' रोग, छह लोगों की मौत; जानिए क्या है ये बीमारी
 
Eating blueberries every day keeps heart diseases away know study in hindi
हृदय रोग, हार्ट अटैक - फोटो : adobe stock photos

शोध में क्या सामने आया?
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने रोजाना एक कप ब्लूबेरी खाई, उनकी रक्त वाहिकाओं में लचीलापन बढ़ गया। इसका मतलब है कि रक्त वाहिकाएं ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर रही थीं। इसके अलावा, धमनियों की अकड़न में भी कमी देखी गई, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करती है।


ये भी पढ़ें- Heart Disease: बच्चों में भी बढ़ता हृदय रोगों का खतरा, डॉक्टर्स की सलाह इस उम्र से ही शुरू करा दें ब्लड प्रेशर की नियमित जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
Eating blueberries every day keeps heart diseases away know study in hindi
ब्लूबेरी - फोटो : Adobe Stock
कैसे काम करती है ब्लूबेरी?
ब्लूबेरी में मौजूद एंथोसायनिन, शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह सूजन को भी कम करता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों का एक बड़ा कारण है।

 
विज्ञापन
Eating blueberries every day keeps heart diseases away know study in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

विशेषज्ञ की सलाह
यह शोध बताता है कि ब्लूबेरी को अपनी डाइट में शामिल करना हृदय स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा कदम हो सकता है। जिन लोगों पर यह शोध किया गया है वे ताजा ब्लूबेरी का सेवन करते थे, इसलिए आप भी ताजा ब्लूबेरी को ही प्रथमिकता दें। आप इसे नाश्ते में, स्मूदी में या सलाद में शामिल कर सकते हैं। हालांकि अगर आपकी स्वास्थ्य समस्या गंभीर है तो सिर्फ फलों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed