फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Flu: क्या चंद्रयान-3 के कारण बढ़ रहा है आंखों में संक्रमण? जानिए कंजंक्टिवाइटिस से संबंधित मिथ्स-फैक्ट्स

Fri, 28 Jul 2023 07:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jul 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
conjunctivitis eye flu myths and facts in hindi know its risk factors and prevention tips
कंजंक्टिवाइटिस की समस्या के कारण - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई अन्य हिस्सों में इन दिनों कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू की समस्या तेजी से बढ़ती हुई रिपोर्ट की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग आंखों में दर्द, लालिमा, जलन और चुभन की शिकायत के साथ अस्पतालों में जा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते हालात इस तरह से बिगड़े हैं। सभी लोगों को इन दिनों सुरक्षात्मक रूप से बचाव के उपाय करते रहने की आवश्यकता है।



कंजंक्टिवाइटिस को पिंक आइज के नाम से भी जाना जाता है। डॉक्टर कहते हैं, लोगों में इस रोग को लेकर कई प्रकार की गलत जानकारियां हैं। इसके चलते न सिर्फ रोग से बचाव में बाधा आ सकती है साथ ही इलाज से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं।

आइए कंजंक्टिवाइटिस से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ्स और फैक्ट्स के बारे में जानते हैं।

conjunctivitis eye flu myths and facts in hindi know its risk factors and prevention tips
कंजंक्टिवाइटिस क्यों होता है? - फोटो : Pixabay

मिथ- चंद्रयान-3 लॉन्च के कारण हो रहा है आंखों का संक्रमण?

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में इस बात की चर्चा तेज है कि राजधानी में बढ़े आई फ्लू के मामलों के लिए चंद्रयान-3 लॉन्चिंग एक कारण हो सकता है। क्या वास्तव में इसका कोई संबंध है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कंजंक्टिवाइटिस वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण है, यह संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने के कारण होती है। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग से इसका कोई संबंध है ही नहीं। इस तरह की अफवाहों पर लोगों को बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए।

conjunctivitis eye flu myths and facts in hindi know its risk factors and prevention tips
आंखों में संक्रमण के कारण - फोटो : pixabay

मिथ- कंजंक्टिवाइटिस, बेहद संक्रामक होती है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि कंजंक्टिवाइटिस की समस्या संक्रामक होती है और संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से इसके फैलने का खतरा अधिक हो सकता है। पर यहां ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि कई प्रकार के आई फ्लू संक्रामक नहीं होते हैं। वायरल और बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस (स्टैफिलोकोकल या स्ट्रेप्टोकोकल बैक्टीरिया के कारण) बहुत संक्रामक होते हैं। दूसरी ओर एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस की संक्रामकता उतनी अधिक नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
conjunctivitis eye flu myths and facts in hindi know its risk factors and prevention tips
आंखों में लालिमा की समस्या - फोटो : iStock

मिथ- यदि आपकी आंखें लाल हैं, तो यह कंजंक्टिवाइटिस है। 

कंजंक्टिवाइटिस की स्थिति में आंखों का लाल होना बहुत सामान्य है पर हर बार आंखें लाल होने का मतलब यह नहीं है कि आपको पिंक आइज की समस्या हो गई है। आंखों की कई और भी समस्याएं हैं जिनके कारण आपको आंखों में लालिमा का अनुभव हो सकता है। आंख की सतह पर चोट जैसे खरोंच या घाव, आंख में कुछ बाहरी चीज का पड़ जाना भी लालिमा और दर्द का कारण बन सकता है। इसकी पहचान बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
conjunctivitis eye flu myths and facts in hindi know its risk factors and prevention tips
किसी को भी हो सकती है आई फ्लू - फोटो : Pixabay

मिथ- कंजंक्टिवाइटिस सिर्फ  बच्चों को होती है।

लोगों में यह गलत धारण रही है कि कंजंक्टिवाइटिस का खतरा सिर्फ छोटे बच्चों में अधिक होता है। पर यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। वयस्कों सहित बुजुर्गों में भी इसकी दिक्कत देखी जाती रही है। संक्रामक कंजंक्टिवाइटिस आमतौर पर हाथ से आंखों के संपर्क के कारण होता है। सभी उम्र के लोगों को इससे बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed