फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Congo Fever: कोरोना महामारी के बीच कांगो बुखार का कहर, जानें कैसे फैलती है बीमारी, क्या हैं इसके लक्षण

Tue, 29 Sep 2020 06:03 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
congo fever cause symptoms prevention and treatment, Know all about Crimean-Congo hemorrhagic fever CCHF alert
Congo Fever - फोटो : Social Media/FB@RT

कोरोना महामारी संकट के बीच वायरल फ्लू, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से तो लोग जूझ ही रहे हैं, अब कांगो बुखार ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस बीमारी के संभावित संक्रमण को लेकर अधिकारियों को सावधान रहने का निर्देश दिया गया है। कांगो बुखार यानी क्राइमियन कांगो हेमोरेजिक फीवर (CCHF) से बचाव को लेकर एहतियात बरतने को कहा गया है, क्योंकि इसका कोई विशेष और कारगर इलाज उपलब्ध नहीं है। कोरोना की ही तरह इसके लक्षणों का उपचार किया जाता है। 

congo fever cause symptoms prevention and treatment, Know all about Crimean-Congo hemorrhagic fever CCHF alert
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालघर जिला प्रशासन ने कहा है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर पशुपालकों, मांस विक्रेताओं और पशुपालन अधिकारियों के लिए यह चिंता का विषय है और इस संबंध में सावधानी बरतने की जरूरत है। पालघर पशुपालन विभाग के उपायुक्त डॉक्टर प्रशांत डी कांबले के मुताबिक, गुजरात के कुछ जिलों में लोग इस बुखार से पीड़ित हैं। गुजरात सीमा से सटे होने के कारण महाराष्ट्र के कुछ जिलों में इसके फैलने का खतरा है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में जरूरी बातें।

congo fever cause symptoms prevention and treatment, Know all about Crimean-Congo hemorrhagic fever CCHF alert
Congo Fever - फोटो : CDC

कैसे फैलती है यह बीमारी?

  • कांगो बुखार एक वायरल बीमारी है।
  • यह एक विशेष प्रकार की किलनी के जरिए एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है।
  • इस बीमारी से संक्रमित पशुओं के खून से या फिर उनका मांस खाने से यह बीमारी मनुष्यों में फैलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
congo fever cause symptoms prevention and treatment, Know all about Crimean-Congo hemorrhagic fever CCHF alert
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि समय पर बीमारी का पता नहीं चले, तो खतरा हो सकता है। 
  • समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं होने के कारण 30 फीसदी मरीजों की मौत हो जाती है। 
  • इस बीमारी से पीड़ित पशुओं या मनुष्यों के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन
congo fever cause symptoms prevention and treatment, Know all about Crimean-Congo hemorrhagic fever CCHF alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कांगो बुखार के लक्षण

  • कांगो वायरस की चपेट में आने पर सबसे पहले बुखार और सिर व मांसपेशियों में दर्द शुरू होता है। 
  • इसके साथ ही चक्कर आना, आंखों मे जलन, रोशनी से डर लगने जैसी दिक्कतें भी होती हैं।
  • गला पूरी तरह बैठ जाता है। पीठ में दर्द और उल्टी की समस्या होती है। 
  • मुंह व नाक से खून आना खतरनाक स्थिति होती है। 
  • इसके बाद शरीर के विभिन्न अंग भी फेल होने की संभावना रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed