{"_id":"69c23cf581845ef2ab0ceb25","slug":"common-side-effects-of-air-conditioners-on-your-health-in-hindi-2026-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Side Effect Of AC: हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है? जानें आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Side Effect Of AC: हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है? जानें आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए
Tue, 24 Mar 2026 07:52 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:52 PM IST
सार
Side Effects of AC On Health: गर्मी का मौसम शरू हो गया है। ऐसे में बहुत से लोगों ने एसी का इस्तेमाल भी शुरू कर ही दिया है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हमेशा एसी में रहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको इसके साइड इफेक्ट बताएंगे।
विज्ञापन
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : अमर उजाला
Side Effect Of AC On Body: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों ने एसी का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। एसी जीवन को आरामदायक बनाता है और गर्मी में राहत देता है, लेकिन लगातार एसी में रहने के कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Adobe stock
क्या हैं एसी में रहने के साइड इफेक्ट
1. त्वचा और बालों पर प्रभाव
एसी की ठंडी और सूखी हवा त्वचा और बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर देती है। इसके कारण त्वचा रूखी और खुरदरी हो सकती है। बालों में भी रूखापन, टूट-फूट और स्कैल्प पर खुजली जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा की नमी और प्राकृतिक तेल की कमी से ड्राईनेस बढ़ जाती है।
1. त्वचा और बालों पर प्रभाव
एसी की ठंडी और सूखी हवा त्वचा और बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर देती है। इसके कारण त्वचा रूखी और खुरदरी हो सकती है। बालों में भी रूखापन, टूट-फूट और स्कैल्प पर खुजली जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा की नमी और प्राकृतिक तेल की कमी से ड्राईनेस बढ़ जाती है।
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Freepik
2. सर्दी-जुकाम और श्वसन समस्या
एसी की लगातार ठंडी हवा गले और फेफड़ों पर असर डालती है। इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो लोग अस्थमा या श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके लिए यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।
एसी की लगातार ठंडी हवा गले और फेफड़ों पर असर डालती है। इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो लोग अस्थमा या श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके लिए यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Adobe Stock
3. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
ठंडी हवा मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न पैदा कर सकती है। लंबे समय तक एसी में रहने से मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द और जोड़ों में कठोरता की समस्या हो सकती है।
ठंडी हवा मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न पैदा कर सकती है। लंबे समय तक एसी में रहने से मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द और जोड़ों में कठोरता की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Freepik.com
4. डिहाइड्रेशन
एसी में हवा बहुत सूखी होती है, जिससे शरीर से पानी जल्दी निकल जाता है। लगातार एसी में रहने पर डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षणों में थकान, सिरदर्द और त्वचा का शुष्क होना शामिल है।