फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: सिर्फ इस एक लक्षण से जानें आपको कोरोना है या कोल्ड-फ्लू, अन्य लक्षणों पर भी करें गौर

Fri, 20 Nov 2020 09:06 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Cold Fever or Viral flu Is Not Coronavirus Symptoms Treatments Prevention And Death Toll worldwide
Coronaindia - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस से होने वाली महामारी के कारण दुनियाभर में अबतक 10.84 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लक्षण कोल्ड और फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं। कोविड के इस दौर में लोग इन लक्षणों से बहुत सहमे हुए से हैं। बुखार आना, खांसी होना, सर्दी जैसे कई लक्षण कोरोना या कोल्ड-फ्लू में एक जैसे होते हैं। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल होता है कि व्यक्ति को सामान्य कोल्ड-फ्लू हुआ है या फिर कोरोना। अबतक कोरोना से संक्रमित ज्यादातर लोगों में बुखार, खांसी, गंध और स्वाद महसूस कर पाने में कमी जैसे लक्षण(Coronavirus symptoms) देखे गए हैं। मौसम में बदलाव के साथ होने वाले वायरल फ्लू और कोल्ड में भी कोरोना जैसे कई लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं कि इनमें अंतर कैसे करें और साथ ही कुछ अन्य जरूरी बातें भी, जो आपके लिए जानना जरूरी है...

Cold Fever or Viral flu Is Not Coronavirus Symptoms Treatments Prevention And Death Toll worldwide
बुखार की स्थिति - फोटो : Pixabay

बुखार की स्थिति क्या है?

  • सामान्यत: बुखार में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर का तापमान यदि 37.8 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। यह ज्यादा बुखार की स्थिति है। भले ही बुखार कोरोना के प्रमुख लक्षणों में से है, लेकिन ऐसा फ्लू में या फिर किसी दूसरे वायरल संक्रमण में भी हो सकता है। 
Cold Fever or Viral flu Is Not Coronavirus Symptoms Treatments Prevention And Death Toll worldwide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोल्ड और फ्लू 

  • अगर कोई व्यक्ति कोल्ड या फ्लू का शिकार हैं तो उसे खांसी, सर्दी या अन्य लक्षण हो सकते हैं। फ्लू अचानक होता है और ऐसे में पीड़ित को मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगने, सिर दर्द, थकान, गले में खराश, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। कोल्ड में भी लगभग ऐसे ही लक्षण होते हैं। हालांकि फ्लू की तुलना में यह कम खतरनाक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cold Fever or Viral flu Is Not Coronavirus Symptoms Treatments Prevention And Death Toll worldwide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना की खांसी अलग होती है?

  • खांसी होना, कोरोना, कोल्ड या फ्लू तीनों का कॉमन(समान) लक्षण है। लेकिन कोरोना वायरस की खांसी कुछ अलग होती है। बहुत सारे मामलों में देखा गया है कि कोरोना संक्रमित को एक घंटे तक या उससे ज्यादा देर तक लगातार खांसी भी हो सकती है। एक दिन में उसे तीन या ज्यादा बार ऐसी गंभीर खांसी हो सकती है। ज्यादातर मामलों में सूखी खांसी भी देखी गई है। खांसी में आराम ना मिलने पर कोरोना की जांच करा लेने में ही समझदारी है। 
विज्ञापन
Cold Fever or Viral flu Is Not Coronavirus Symptoms Treatments Prevention And Death Toll worldwide
Cold Cough - फोटो : social media

कुछ और लक्षणों के बारे में जानें

  • स्वाद और गंध न आना भी कोरोना के प्रमुख लक्षणों में से है। हालांकि सामान्य कोल्ड में भी ऐसा हो सकता है। लेकिन बेहतर है कि इस स्थिति में कोरोना की जांच करा ली जाए।
  • छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. पीबी मिश्रा कहते हैं कि केवल छींक आना कोरोना का लक्षण नहीं हो सकता। ऐसा तो सामान्य कोल्ड में भी होता है। हालांकि कोरोना मरीज के छींकने पर बाहर आए ड्रॉपलेट्स से कोरोना फैल सकता है। केवल सर्दी होना भी कोरोना का लक्षण नहीं हो सकता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed