फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज के मरीज दूध में मिलाकर पीएं बस ये एक चीज, नियंत्रण में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Fri, 11 Jun 2021 12:52 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Jun 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Cinnamon Milk benefits diabetes diet tips know how to control blood sugar level
दालचीनी और दूध के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी सेहत के लिए रोजाना कम से कम एक गिलास दूध तो जरूर पीना चाहिए। अगर दूध में हल्दी मिलाकर पिया जाए, तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में हल्दी वाले दूध को औषधि के रूप में माना गया है। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही हल्दी वाला दूध हड्डियों से जुड़ी बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को भी काफी राहत देता है। नियमित रूप से इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और हड्डियों को मजबूती भी मिलती है। इसके अलावा एक और चीज है, जिसे दूध में मिलाकर पिया जाए तो यह डायबिटीज के मरीजों को राहत दिला सकता है। हम बात कर रहे हैं दालचीनी वाले दूध की। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 

Cinnamon Milk benefits diabetes diet tips know how to control blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दालचीनी वाला दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेवल यानी शर्करा का स्तर नियंत्रण में रखने का एक आसान घरेलू उपाय है। इसपर कई शोध भी हो चुके हैं, जिसमें यह पाया गया है कि दालचीनी वाला दूध शुगर नियंत्रित करने में मददगार है। 

Cinnamon Milk benefits diabetes diet tips know how to control blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि यह एक उपयोगी औषधि है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और विटामिन तो प्रचुर मात्रा में पाए ही जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cinnamon Milk benefits diabetes diet tips know how to control blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि दालचीनी वाले दूध का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा और इम्यूनिटी को भी मजबूती मिलेगी। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप सिर्फ इसे घरेलू उपाय के भरोसे ही बैठ जाएं और इलाज न कराएं। इसके साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप अपनी दवाइयां भी समय पर लेते रहें। 

विज्ञापन
Cinnamon Milk benefits diabetes diet tips know how to control blood sugar level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

दालचीनी वाले दूध के अन्य फायदे 

  • जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, उनके लिए दालचीनी वाला दूध फायदेमंद हो सकता है। ऐसे लोग रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। इसके अलावा यह खास दूध पाचन को भी बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी असरदार है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed