फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: प्यार ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद है चॉकलेट, इन फायदों से कहीं आप अनजान तो नहीं

Thu, 09 Feb 2023 08:14 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Health Benefits of Eating Dark Chocolate in Hindi
चॉकलेट डे 2022 - फोटो : अमर उजाला

आज चॉकलेट डे है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चाॅकलेट डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग चॉकलेट देकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। रिश्ते में मिठास और प्यार से जोड़कर चाॅकलेट को देखा जाता है लेकिन चॉकलेट का नाता केवल प्यार से ही नहीं है, बल्कि चॉकलेट सेहत से भी है। मीठी चाॅकलेट सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, दूध और अन्य चाॅकलेट की तुलना में  डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। डार्क चॉकलेट कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। डार्क चॉकलेट कोको के बीज से बनती है, जो एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ल डार्क चॉकलेट हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। चॉकलेट का सेवन आपके स्वास्थ्य में सुधार करता है। चलिए जानते हैं चॉकलेट के सेवन से सेहत पर होने वाले फायदों के बारे में।

Chocolate Day 2023 Health Benefits of Eating Dark Chocolate in Hindi
चाॅकलेट खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर में सुधार 

चॉकलेट को लेकर हुए अध्ययन के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स पाया जाता है। फ्लेवनॉल्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए धमनियों की परत को उत्तेजित करती है। नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को आराम देता है और रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने में सहायक होता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है। कोको के बीज और डार्क चॉकलेट, रक्त प्रवाह और रक्तचाप के स्तर में सुधार कर सकते हैं।

Chocolate Day 2023 Health Benefits of Eating Dark Chocolate in Hindi
चाॅकलेट खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

चॉकलेट त्वचा के लिए फायदेमंद

डार्क चॉकलेट त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है। चॉकलेट में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड त्वचा के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले फ्लेवनॉल्स सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा करते हैं। त्वचा में रक्त प्रवाह में सुधार करने के लिए भी डार्क चॉकलेट असरदार है। साथ ही स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने में भी डार्क चॉकलेट फायदेमंद है। त्वचा को स्वस्थ रखने और अंदरूनी पोषण के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Health Benefits of Eating Dark Chocolate in Hindi
चाॅकलेट खाने के फायदे - फोटो : iStock

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी डार्क चॉकलेट सहायक है। डार्क चॉकलेट दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बना सकता है। अध्ययन के मुताबिक, लगभग 5 दिनों तक हाई फ्लेवनॉल कोको यानी डार्क चॉकलेट खाने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है।
 

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Health Benefits of Eating Dark Chocolate in Hindi
चाॅकलेट खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

स्रोत और संदर्भ

Cocoa intake, blood pressure, and cardiovascular mortality: the Zutphen Elderly Study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed