फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bubonic Plague: कोरोना के बाद चीन में फैली एक और महामारी, लगाना पड़ा आपातकाल, जानें इसके बारे में

Wed, 30 Sep 2020 11:24 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 30 Sep 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
China Bubonic Plague Pandemic Spreads After Coronavirus, also known as Black Death Plague cause symptoms prevention and treatment
जानलेवा है प्लेग - फोटो : Amar Ujala

कोरोना महामारी से उबरने का दावा करने वाले चीन में अब दूसरी महामारी फैल गई है। यह महामारी है- ब्यूबोनिक प्लेग। खबरों के मुताबिक चीन के यून्नान प्रांत के मेंघाई काउंटी का रहनेवाला एक तीन साल का बच्चा प्लेग की चपेट में आ गया है। पिछले हफ्ते ही वहां प्लेग फैलने की खबर आई थी, लेकिन रविवार को इसकी पुष्टि हुई। अब चीन के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में आपातकाल लगा दिया गया है। इससे पहले यून्नान में प्लेग से संक्रमित तीन चूहे भी मरे हुए मिले थे। खबरों के मुताबिक बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन यह महामारी विकराल रूप न ले, इसके लिए चीनी प्रशासन ने चौथे स्तर का आपातकाल घोषित कर दिया है। 

China Bubonic Plague Pandemic Spreads After Coronavirus, also known as Black Death Plague cause symptoms prevention and treatment
जानलेवा है प्लेग - फोटो : PTI

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक मेंघाई के शिडिंग गांव में चूहों में बीमारी के प्रसार की सूचना जारी की गई है। दो महीने पहले उत्तरी मंगोलिया में भी प्लेग के कई मामले सामने आए थे, जिसके बाद देशभर में तीसरे स्तर की चेतावनी जारी कर दी थी। मंगोलिया में प्लेग के 22 संदिग्ध मामले सामने आए थे, जिनमें से छह की पुष्टि हुई थी। 

China Bubonic Plague Pandemic Spreads After Coronavirus, also known as Black Death Plague cause symptoms prevention and treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

मालूम हो कि जुलाई में खोव्द प्रांत में ब्यूबोनिक प्लेग के दो अन्य मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद 140 से ज्यादा लोगों की जांच की गई थी। उस समय आई खबरों के मुताबिक, एक चरवाहा चीन के उत्तरी आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र में इस बीमारी के संपर्क में आ गया था। इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर जानवरों का शिकार नहीं करने और उनका मांस नहीं खाने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China Bubonic Plague Pandemic Spreads After Coronavirus, also known as Black Death Plague cause symptoms prevention and treatment
Plague: यह बहुत पुरानी महामारी है। - फोटो : Social Media

ब्यूबोनिक प्लेग को 'ब्लैक डेथ' यानी काली मौत भी कहते हैं। यह बहुत पुरानी महामारी है। इसकी वजह से करोड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। यह महामारी अबतक तीन बार व्यापक स्तर पर लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। इसकी चपेट में आने से पहली बार लगभग पांच करोड़ लोग, दूसरी बार यूरोप की एक तिहाई आबादी और तीसरी बार लगभग 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
China Bubonic Plague Pandemic Spreads After Coronavirus, also known as Black Death Plague cause symptoms prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे होती है यह बीमारी? 
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बीमारी जंगली चूहों में पाए जाने वाली बैक्टीरिया से होती है। बीमारी जंगली चूहों को होती है और फिर उसके मरने के बाद प्लेग के बैक्टीरिया पिस्सुओं के जरिए मानव शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इन पिस्सुओं के काटने पर संक्रमण वाले बैक्टीरिया व्यक्ति के ब्लड में मिल जाते हैं और व्यक्ति प्लेग से संक्रमित हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed