बड़ों की तरह छोटे बच्चों के लिए भी शारीरिक गतिविधियों को करना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए भेजना चाहिए, ताकि वे शारीरिक रुप से फिट और एक्टिव रहें। वैसे आज के समय में ज्यादातर बच्चे घर में टीवी देखते हुए या फिर फोन चलाते हुए गुजारते हैं। इसलिए शारीरिक रुप से बहुत कम एक्टिव रहते हैं, जिसके कारण कम उम्र के बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा भी बच्चे कई और वजहों से इनएक्टिव रहते हैं। बच्चों को पोषण की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए उन्हें एक्टिव और हेल्दी बनाने के लिए आपको कुछ खाद्य पदार्थों को उनकी डाइट में शामिल करना चाहिए। अपने बच्चों की डाइट में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-डी से भरपूर चीजें को शामिल करें।
बच्चे को बनाना है हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त, तो डाइट में शामिल करें विटामिन से भरपूर ये चीजें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन