स्वस्थ और पौष्टिक भोजन करने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं। कई लोगों में देखा गया है कि वह खाने की पौष्टिकता का तो पूरा ख्याल रखते हैं लेकिन फिर भी मोटापे के शिकार होते जाते हैं। वैज्ञानिकों नें एक अध्ययन में बताया है कि भोजन की पौष्टिकता के साथ इसे खाने का तरीका भी आपके वजन बढ़ने या घटाने से जुड़ा हुआ है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन की रिपोर्ट में बताया है कि जो लोग खाने को तेजी से खाते हैं उनमें मोटापे का खतरा ज्यादा होता है। यानी कि अगर आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो आज से ही खाने को चबा-चबाकर खाना शुरू कर दें।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ब्रिस्टल और रोहेम्प्टन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि यदि आप खाने को चबाकर आराम से खाते हैं तो न सिर्फ इससे आपको पूरी पौष्टिकता मिल जाती है साथ ही यह तरीका आपके वजन को भी बढ़ने नहीं देता है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 800 लोगों को शामिल कर उनके खाने के तरीकों और उससे वजन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानने की कोशिश की।
3 of 4
Body Mass Index Calculator
- फोटो : Social Media
800 बच्चों और वयस्कों पर किए गए अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों ने बताया कि जल्दबाजी में खाना खाने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स और कमर के आसपास की चर्बी तेजी से बढ़ती है। शोधपत्र में प्रमुख शोधकर्ता डॉ. गिब्सन बताते हैं कि बच्चों और वयस्कों को अपने खाने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है। खाने को तेजी से खाते हुए थोड़ा सा समय बचाने के चक्कर में हम अनजाने में ही मोटापे और उससे जुड़ी कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
तेजी से बढ़ रही है मोटापे की समस्या
एक आंकड़े के मुताबिक ब्रिटेन में पांच साल का हर 10 में से एक बच्चा मोटापे से ग्रस्त है। वहीं 11 साल की उम्र तक हर 5 में से एक बच्चे को मोटापे को शिकार पाया गया है। ब्रिटिश हेल्थ एजेंसी एनएचएस के अनुसार 67 फीसदी पुरुष और 60 फीसदी महिलाएं मोटापे की शिकार हैं। यह मोटापा धीरे-धीरे आपको कई तरह की बीमारियों के चपेट में भी लेता जा रहा है।