देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के म्यूटेन के कारण मामलों के साथ नए-नए लक्षणों की सूची में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। संक्रमण की इस दूसरी लहर में लक्षणों की प्रगति भी पहले से अलग है, लिहाजा इस बार संक्रमण की चपेट में आने के कुछ ही दिनों में रोगियों की स्थिति काफी गंभीर हो जा रही है। हाल ही में विशेषज्ञों ने कोरोना के कुछ नए लक्षणों की पहचान की है, आइए ऐसे ही एक लक्षण के बारे में जानते हैं।
{"_id":"609555028ebc3ed63b653c63","slug":"chest-problem-can-also-be-a-sign-of-corona-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: सीने में यह दिक्कत भी हो सकता है कोरोना का संकेत, समय पर पहचान करना बेहद आवश्यक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: सीने में यह दिक्कत भी हो सकता है कोरोना का संकेत, समय पर पहचान करना बेहद आवश्यक
Fri, 07 May 2021 09:05 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 07 May 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीने में दर्द की समस्या हो सकती है कोरोना का संकेत
- फोटो : iStock
हालिया शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि कोविड के हल्के और गंभीर, दोनों ही लक्षण वाले रोगियों को सीने के दर्द की शिकायत देखी गई है। वैसे तो यह आपके श्वसन स्वास्थ्य का एक सामान्य संकेतक है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि कोविड संक्रमितों में कई कारणों से छाती में दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है।
कोरोना वायरस का छाती पर असर
- फोटो : getty images
कोविड-19 और सीने में दर्द की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोगों में कोविड के कारण होने वाले सीने में दर्द की समस्या हल्के या गंभीर स्तर की हो सकती है। यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो जाता है कि कोरोना वायरस के कारण सीने में होने वाला दर्द सामान्य तौर पर ऊपरी श्वसन पथ संक्रमण के परिणामस्वरूप हो सकता है। सीने में दर्द के साथ रोगी को कोविड के अन्य लक्षण जैसे बुखार, खांसी और स्वाद या गंध की समस्या भी हो सकती है। कोविड संक्रमित लोगों को यदि सीने में दर्द की दिक्कत हो रही है तो उन्हें आगे की स्लाइडों में बताए जा रहे लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए।

सूखी खांसी है गंभीर
- फोटो : Pixabay
सूखी खांसी
कोरोना वायरस के लगभग सभी मामलों में सूखी खांसी को सबसे सामान्य लक्षण माना जाता है। खांसी की तीव्रता के कारण भी कुछ लोगों के सीने में दर्द की दिक्कत हो सकती है। खांसी का बहुत तेज और गंभीर होना न सिर्फ सांस लेने का समस्या को बढ़ा सकता है साथ ही यह पसलियों और छाती की गुहाओं के आसपास की मांसपेशियों के टूटने और फटने का भी कारण बन सकता है।

दूसरी लहर में कोविड निमोनिया के बढ़े मामले
- फोटो : social media
कोविड निमोनिया
कोविड के नए लक्षणों में लोगों को निमोनिया की भी दिक्कत हो रही है, ऐसी स्थिति में रोगी को और अधिक सतर्क हो जाने की जरूरत होती है। फेफड़ों के अंदर मौजूद वायु थैलियों में सूजन के कारण निमोनिया की दिक्कत होती है। इसके चलते छाती में तरल पदार्थ का जमाव होने लगता है जो लक्षणों को और गंभीर बना सकता है। इस स्थिति में लोगों को रात के समय छाती में दर्द की समस्या ज्यादा होती है।