फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बूढ़ी हड्डियों में भी जान भर जाती है चने की दाल, रोजाना सेवन दे सकता है ये जबरदस्त फायदे

Sat, 21 Aug 2021 08:40 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
chana dal benefits daily intake can fills life even in old bones
चना दाल के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


दालें हमारे डाइट का अहम हिस्सा हैं, जो न सिर्फ हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाती हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी ये कई तरह से फायदेमंद होती हैं। चने की दाल भी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर से लेकर प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वही फैट की मात्रा इसमें बहुत कम होती है। अधिकतर लोग चने की दाल का सेवन दैनिक आहार के रूप में करते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। चना दाल के ढेरों फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में उपयोगी होता है, क्योंकि यह घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहेगा, तो जाहिर है हृदय रोग का जोखिम भी कम होता है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना चने की दाल को अपने आहार में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

chana dal benefits daily intake can fills life even in old bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए फायदेमंद है चने की दाल 

  • शरीर के स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। हालांकि उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, लेकिन अगर आप नियमित आहार में चने की दाल का सेवन करते हैं तो यह बूढ़ी हड्डियों में भी जान भर देती है। दरअसल, चने की दाल में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और ये तीनों ही पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 
chana dal benefits daily intake can fills life even in old bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए भी है फायदेमंद 

  • चने की दाल में मौजूद उच्च फाइबर से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि घुलनशील फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chana dal benefits daily intake can fills life even in old bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी है उपयोगी 

  • फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण चने की दाल वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे आप बार-बार खाने से बच जाते हैं और यही चीज वजन कम करने में उपयोगी होती है। 
विज्ञापन
chana dal benefits daily intake can fills life even in old bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन संबंधी समस्याओं में है उपयोगी 

  • चने की दाल पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने में भी उपयोगी होती है, जैसे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम। यह एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार है, जिसमें पेट में दर्द, बेचैनी और मल करने में परेशानी होती है। ऐसे में चने की दाल में मौजूद उच्च घुलनशील फाइबर इन विकारों का इलाज करने में उपयोगी होता है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed