फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना का टीका बना रही यह अमेरिकी कंपनी लेकिन बाजार में कब तक आएगा?

Wed, 25 Mar 2020 07:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine to be develop by this US Pharma Company of America for Covid 19 Prevention
Vaccine - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए स्वास्थ्य संकट के रूप में सामने आया है। पिछले कुछ हफ्तों से भारत समेत कई देश इसके बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित हैं। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए दुनिया के कई देशों में रिसर्च हो जारी है, जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।



चीन और इटली के बाद कोरोना से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले दिनों कोरोना के टीके का मानव शरीर पर परीक्षण किया जा चुका है, जिसका निरीक्षण चल रहा है। इस बीच अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा है कि वह जल्द ही कोरोना का टीका तैयार करने में सफल होगी। आइए जानते हैं कि कोरोना के टीके को लेकर अबतक क्या प्रगति है और यह आम उपयोग के लिए कब तक उपलब्ध हो पाएगा: 

Coronavirus vaccine to be develop by this US Pharma Company of America for Covid 19 Prevention
coronavirus vaccine - फोटो : Social Media

अमेरिका की फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने आने वाले समय में कोविड 19 का टीका तैयार करने का दावा किया है। दरअसल टीके की टेस्टिंग पर कंपनी पिछले कुछ समय से काम कर रही है। कंपनी ने बीते सोमवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को इस संबंध में डिस्कलोजर रिपोर्ट प्रस्तुत किया और एलान किया है कि वह इस साल सितंबर तक सीमित मात्रा में टीका तैयार करने में सफल होगी।

Coronavirus vaccine to be develop by this US Pharma Company of America for Covid 19 Prevention
वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक(File Photo)

इस रिपोर्ट में मॉर्डना कंपनी के सीईओ स्टीफेन बेंसेल के उस बयान का हवाला दिया गया है जो उन्होंने गोल्डमैन सैक्स के प्रतिनिधि को दिया है। सीईओ बेंसेल ने कहा है कि वाणिज्यिक तौर पर टीका उपलब्ध कराने में भले ही एक से डेढ़ साल लग सकते हैं, लेकिन इमेरजेंसी में यह टीका स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि हेल्थकेयर से जुड़े लोगों के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह तक टीका उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine to be develop by this US Pharma Company of America for Covid 19 Prevention
रिसर्च

मॉर्डना कंपनी MRNA-1273 नाम से एंटी कोविड-19 टीका तैयार कर रही है। अमेरिका की वैक्सीन रिसर्च सेंटर (VRC) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज (NIAID) की रिसर्च के आधार पर कंपनी यह टीका विकसित कर रही है। मालूम हो कि पहले फेज की स्टडी पर 16 मार्च को इसकी पहली डोज दी गई है।  

विज्ञापन
Coronavirus vaccine to be develop by this US Pharma Company of America for Covid 19 Prevention
vaccine

चिकित्सा विज्ञानी अभी टीके की पहली डोज के प्रतिरोधात्मक पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं। इस क्रम में 28 दिन के अंतराल में टीके की दो डोज दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस प्रयोग में 45 स्वस्थ्य वॉलेंटियरों को शामिल किया जाएगा। इन वॉलेंटियर को 12 महीने तक निगरानी में रखने के बाद ही इस टीके को कमर्शियल तौर पर बाजार में उपलब्ध कराया जा सकेगा। 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed