फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2020: उपवास में इन खास तरीकों से रखें सेहत पर ध्यान

Wed, 25 Mar 2020 06:55 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 25 Mar 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: tips for fasting in healthy way
Happy Navratri 2020 - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि के पर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है। नौ दिन का यह पर्व शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के लिए समर्पित है। इस दौरान कई लोग नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। उपवास के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग खाने से बचते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक व्रत रखना आसान बात नहीं है। उपवास के दौरान भी संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। आइए जानते हैं व्रत के दौरान अपने सेहत पर कैसे ध्यान दें...

Chaitra Navratri 2020: tips for fasting in healthy way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सुबह की शुरुआत कुछ इस तरह
नवरात्रि के उपवास करने वाले लोगों को अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करना चाहिए। नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। वहीं उपवास में कम भोजन करने की वजह से पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। इस समस्या के लिए गुनगुने पानी का सेवन सबसे बढ़िया उपाय है।

Chaitra Navratri 2020: tips for fasting in healthy way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फलों का सेवन
नवरात्रि में पूरे नौ दिन का उपवास करने से शरीर को पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है। सेब, पपीता, अनार और नाशपाती जैसे फलों के सेवन से सेहत को लाभ होता है। यह फल शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देते हैं। वहीं पपीता के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: tips for fasting in healthy way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध-मलाई से दूरी
नवरात्रि उपवास में पनीर और मलाई वाले दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। मलाई वाले चीजों के सेवन से आपको आलस आएगा और आप थका हुआ भी महसूस करेंगे। उपवास में गरिष्ठ भोजन करने से सेहत को कई नुकसान होते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: tips for fasting in healthy way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्रत से पहले सेहत पर दें ध्यान
नवरात्रि का उपवास करने से पहले एक बार आपको अपने सेहत पर जरूर ध्यान देना चाहिए। यदि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या लग रही है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही व्रत करें। गर्भवती महिलाओं को उपवास करने से बचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed