फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: गर्मियों में जुकाम से बचने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान 

Tue, 04 May 2021 06:09 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 04 May 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
caution stay safe from cold with this ways in summer season
इन दिनों में खुद को जुकाम से दूर रखा जाए - फोटो : Pixabay

 

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

आज के समय में जुकाम लोगों के लिए खौफ का विषय बन चुका है। आज से एक साल पहले तक यदि किसी को जुकाम होता था तो कोई उसपर इतना ध्यान नहीं देता था लेकिन आज की तारीख में यदि किसी को एक छींक भी आ जाए तो अन्य लोग उसे शक की निगाह से देखते हैं, साथ ही जिस व्यक्ति को जुकाम होता है वह भी डर का शिकार हो जाता है कि कहीं उसे कोरोना तो नहीं इसलिए बहुत जरूरी है कि गर्मी के इन दिनों में खुद को जुकाम से दूर रखा जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए गर्मियों में जुकाम से बचने के लिए किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है। 

caution stay safe from cold with this ways in summer season
पोष्टिक आहार का सेवन अवश्य करें - फोटो : Social media

रोग-प्रतिरोधक क्षमता हो अच्छी
रोग-प्रतिरोधक क्षमता यदि अच्छी होती है तो बार-बार जुकाम जैसी समस्या नहीं होती है। जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जुकाम उन्हें आसानी से हो जाता है। जुकाम भी एकतरह की संक्रामक बीमारी है इसलिए इससे लड़ने के लिए अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाएं। ऐसा करने से जुकाम और कोरोना दोनों से ही आपका शरीर सुरक्षित रह सकेगा। अधिक से अधिक पोष्टिक आहार का सेवन अवश्य करें।

caution stay safe from cold with this ways in summer season
जुकाम होने की संभावनाएं कम होंगी - फोटो : Pixabay

हाथों को रखें साफ 
यदि आपके हाथ साफ रहेंगे तो जुकाम होने की संभावनाएं कम होंगी। घर में रहने पर भी बार-बार हाथों को सैनिटाइज करते रहें, धूल भरी जगहों पर हाथ लगने पर भी हाथों को तुरंत साफ करें। कुछ भी चीज छू लेने के बाद चेहरे पर हाथ न लगाएं। खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। घर के शौचालय में जाने पर भी बार-बार साबुन से हाथों को साफ करें क्योंकि ऐसी जगहों पर जुकाम के जीवाणु हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
caution stay safe from cold with this ways in summer season
रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें - फोटो : pixa

नींद पूरी करें
कई बार हमें अचानक जुकाम सा लगता है और यदि हम सो जाते हैं तो सोकर उठने तक वह ठीक भी हो जाता है इसलिए नींद में कटौती न करें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर न हो इसलिए भी जरूरी है कि आपकी नींद पूरी हो। नींद पूरी न होने पर जुकाम और बढ़ने लगता है, हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता उस स्तर पर नहीं होती है कि वह जुकाम के जीवाणुओं से लड़ सके इसलिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। 

 

विज्ञापन
caution stay safe from cold with this ways in summer season
जरा सा संपर्क में आते ही लग जाएगा - फोटो : social media
दूसरों से दूर रहें
यदि घर में किसी को भी जुकाम है तो उससे दूर रहें क्योंकि यदि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता पहले से कमजोर है तो आपको जुकाम उनसे जरा सा संपर्क में आते ही लग जाएगा और संभव है कि आप अन्य लोगों को भी जुकाम कर दें। इस समय तो इस तरह जुकाम फैलाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। घर में भी बड़े- बुजुर्ग के लिए यह किसी जोखिम से कम नहीं है इसलिए विशेष ध्यान रखें। 
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed