फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डायबिटीज-आंखों के लिए बहुत लाभकारी है गाजर का जूस, बस एक महीने में पा सकते हैं ऐसे गजब के फायदे

Tue, 25 Oct 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Oct 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
carrot juice benefits for eyes and diabetes patients, gajar ke juice ke fayde in hindi
गाजर का जूस पीने के लाभ - फोटो : Pixabay

शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति के लिए फलों-सब्जियों के सेवन की आदत बनाना काफी लाभकारी माना जाता है। हर मौसम की कुछ खास सब्जियां-फल होते हैं जो शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। इस मौसम में गाजर बहुतायत में उपलब्ध होते हैं, इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं गाजर के जूस का सेवन करना कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करके आपको बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में सहायक है। अध्ययनों में इसे डायबिटीज से लेकर हृदय रोग और आंखों की सेहत को ठीक रखने में भी फायदेमंद पाया गया है।



डॉक्टर्स कहते हैं, बस एक महीने नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन करके आप शरीर में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। गाजर में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन सी और के, पोटैशियम जैसे अति महत्तपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने और गंभीर क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

गाजर का रस कैरोटीनॉयड पिगमेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन भी प्रदान करता है, जो शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन कई गंभीर रोगों के विकास को कम करने में सहायक है। आइए गाजर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

carrot juice benefits for eyes and diabetes patients, gajar ke juice ke fayde in hindi
गाजर के जूस से बढ़ती है रोशनी - फोटो : iStock

आंखों के लिए फायदेमंद है गाजर का जूस

गाजर के जूस में लगभग वे सभी पोषक तत्व होते हैं जो आपकी आंखों के लिए बहुत आवश्यक माने जाते हैं। 200 ग्राम गाजर के जूस से दैनिक विटामिन-ए की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ए महत्वपूर्ण है। अध्ययनों में पाया गया है कि विटामिन-ए वाली चीजों का सेवन करना अंधेपन और उम्र से संबंधित नेत्र रोगों के जोखिम से सुरक्षित रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

carrot juice benefits for eyes and diabetes patients, gajar ke juice ke fayde in hindi
प्रतिरक्षा प्रणाली को कैसे बढ़ाएं - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी बूस्टर है यह जूस

गाजर का जूस आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए और सी, दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और प्रतिरक्षा कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अतिरिक्त, यह जूस विटामिन-बी 6 का भी समृद्ध स्रोत है। प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बेहतर रखने के लिए विटामिन-बी 6 वाली चीजों को आहार में जरूर शामिल करें। गाजर के जूस का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
carrot juice benefits for eyes and diabetes patients, gajar ke juice ke fayde in hindi
शुगर के मरीजों के लिए गाजर का जूस फायदेमंद - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है गाजर

गाजर का जूस पीने से रक्त शर्करा के स्तर को भी कम करने में मदद मिल सकती है। टाइप-2 डायबिटीज वाले चूहों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि गाजर का रस रक्त शर्करा को कम करने और इससे संबंधित अन्य मार्करों में भी आपके लिए मददगार है। किण्वित जूस में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के गुड बैक्टीरिया के लिए अच्छे माने जाते हैं। गाजर एंटी-इंफ्लामेटरी गुण के लिए भी जाना जाता है, इसके कारण भी इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
carrot juice benefits for eyes and diabetes patients, gajar ke juice ke fayde in hindi
गाजर के जूस से त्वचा को लाभ - फोटो : istock

त्वचा की रंगत में होता है सुधार

गाजर के रस में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में विशेष रूप से फायदेमंद हो सकते हैं। अध्ययन के मुताबिक एक कप (236 ग्राम) गाजर का जूस विटामिन-सी की दैनिक 20% जरूरतों को पूरा कर सकता है। यह विटामिन कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक है। कोलेजन आपकी त्वचा को लोच देने और स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है। गाजर का जूस पीने से त्वचा की रंगत में सुधार आता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में भी आपके लिए सहायक है।



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed