Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक में कौन है बेहतर? सेहत से जुड़े इस सवाल का जानिए जवाब

Mon, 16 Nov 2026 10:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना वॉक करना बेहद फायदेमंद है। सुबह टहलने से ताजगी, ऊर्जा और विटामिन-डी मिल सकता है, जबकि शाम की सैर तनाव कम करने, नींद बेहतर बनाने और भोजन के बाद ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद करती है। जानिए दोनों में कौन सा है बेहतर?

विज्ञापन
Best Time to Walk Morning or Evening kis time walk kare

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ पौष्टिक खानपान ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी जरूरी है। नियमित व्यायाम शरीर को फिट रखने और कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। हालांकि, देखा जा रहा है कि लोगों की व्यस्त दिनचर्या के चलते ज्यादातर लोगों के लिए जिम जाना या रोजाना व्यायाम के लिए समय निकाल पाना कठिन हो रहा है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। रोजाना पैदल चलने की आदत से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।



वॉकिंग को सबसे आसान और प्रभावी शारीरिक गतिविधियों में गिना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सुबह टहलना ज्यादा फायदेमंद है या शाम को?

आइए जानते हैं कि दोनों समय वॉक करने से शरीर को किस तरह के लाभ मिलते हैं।

Trending Videos
Best Time to Walk Morning or Evening kis time walk kare
पैदल चलना सेहत के लिए बहुत जरूरी - फोटो : Freepik.com

पहले जान लीजिए रोजाना वॉक करना क्यों जरूरी है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, पैदल चलना दिल को स्वस्थ रखने, वजन को बढ़ने से रोकने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा नियमित वॉक से तनाव और चिंता कम करने, मूड बेहतर बनाने और दिमाग की कार्यक्षमता को बनाए रखने में भी लाभ मिल सकता है। अध्ययनों में रोजाना 10 हजार कदम चलने के स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं। इससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

 

  • जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना 6,000 से 9,000 कदम चलने वाले वयस्कों में दिल का दौरा या स्ट्रोक होने की आशंका 40-50 फीसदी तक कम होती है। 
  • आठ अध्ययनों के विश्लेषण में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि अगर सिर्फ चलने की ही आदत को दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो यह हृदय रोगों के कारण मौत के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक हो सकती है।
Best Time to Walk Morning or Evening kis time walk kare
धूप में समय बिताएं और करें वॉक - फोटो : Freepik.com

मॉर्निंग वॉक के क्या हैं फायदे?

सुबह टहलने से दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जा के साथ हो सकती है। सुबह की धूप शरीर में विटामिन-डी के निर्माण में मदद करती है। यह विटामिन हड्डियों को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है।
 

  • सुबह की सैर उन लोगों के लिए भी अच्छी आदत हो सकती है, जिन्हें दिनभर व्यस्त रहने के कारण व्यायाम का समय नहीं मिल पाता। 
  • खाली पेट वॉक करने से फैट मेटाबॉलिज्म में लाभ मिल सकता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Time to Walk Morning or Evening kis time walk kare
वॉक करने के फायदे - फोटो : AI Generated

इवनिंग वॉक करने के फायदे भी जान लीजिए

शाम को टहलना दिनभर की थकान और मानसिक तनाव कम करने का अच्छा तरीका हो सकता है। वॉक के दौरान एंडोर्फिन जैसे रसायनों का स्राव होता है, जो मूड बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रात के खाने के बाद हल्की सैर करने से पाचन में मदद मिल सकती है और पेट फूलने व गैस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए भोजन के बाद टहलना ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है। जर्नल ऑफ स्लीप रिसर्च में वर्ष 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन में शाम की वॉक करने से नींद की गुणवत्ता सुधरने के संकेत मिले हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed