फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डाइटिशियन की सलाह- इन जूस के सेवन से आंखों की बढ़ती है रोशनी, ब्लड प्रेशर भी रहता है कंट्रोल

Sat, 30 Dec 2023 02:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Dec 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
carrot and beetroot juice for eyes and blood pressure know vegetable juice benefits in hindi
Juice - फोटो : amarujala

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए दैनिक आहार में फलों-सब्जियों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। हरी सब्जियों-मौसमी फलों में वे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिन्हें कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा देने में फायदेमंद पाया गया है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों के इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती हैं, जिनका सेवन आंखों के मरीजों से लेकर हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान लोगों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। रोजाना अगर कुछ सब्जियों के जूस को आहार का हिस्सा बना लिया जाए तो इससे विशेष लाभ मिल सकता है।



सर्दियों में गाजर-चुकंदर का जूस पीना वास्तव में आपके स्वास्थ्य को गजब का बूस्ट दे सकता है। गाजर-चुकंदर में विटामिन्स-खनिजों की श्रृंखला होती है, जिसको अध्ययनों में कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है।

carrot and beetroot juice for eyes and blood pressure know vegetable juice benefits in hindi
वेजिटेबल जूस पीने के लाभ - फोटो : Pixabay

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ पूजा नरूला कहती हैं, हम सभी को रोजाना के भोजन से शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में फलों-सब्जियों के जूस का सेवन लाभकारी हो सकता है। गाजर-चुकंदर दो ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें सलाद के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। इनके जूस का सेवन भी बहुत फायदेमंद है। एक महीने इनके जूस के सेवन से आप सेहत में बेहतर बदलाव महसूस कर सकते हैं।

carrot and beetroot juice for eyes and blood pressure know vegetable juice benefits in hindi
गाजर का जूस - फोटो : Pixabay

आंखों की बीमारियों से बचाता है गाजर का जूस

डाइटिशियन के मुताबिक गाजर उन पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिन्हें आंखों के लिए जरूरी माना जाता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, ये एक ऐसा पदार्थ है जिसे शरीर विटामिन-ए में परिवर्तित करता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन-ए की अत्यधिक कमी से आंखों की रोशनी में कमी या अंधापन हो सकता है। विटामिन-ए मोतियाबिंद और मैक्यूलर डीजनरेशन को रोक सकती है, जो दुनिया में अंधेपन का प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
carrot and beetroot juice for eyes and blood pressure know vegetable juice benefits in hindi
हेल्दी चुकंदर का जूस - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए चुकंदर का जूस

सर्दियों में रक्त वाहिकाओं में संकुचन के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम रहता है। चुकंदर का रस आपके रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। 2022 के मेटा-विश्लेषण में कहा गया है कि चुकंदर के रस से प्राप्त नाइट्रेट, उच्च रक्तचाप वाले रोगियों में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। चुकंदर के रस में नाइट्रेट यौगिक होते हैं जो रक्त में नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं और रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने और आराम देने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
carrot and beetroot juice for eyes and blood pressure know vegetable juice benefits in hindi
फलों के जूस का करें सेवन - फोटो : Pixabay

इन जूस के और भी कई लाभ

चुकंदर पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करती है। चुकंदर का जूस पोटेशियम की कमी पूरा करके रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है और ब्लड भी नियंत्रित रहता है। इसी तरह से गाजर का जूस स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर पेय है जो आपकी त्वचा के लिए अद्भुत काम कर सकता है। बीटा-कैरोटीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने, त्वचा के ऊतकों की मरम्मत करने में भी सहायक है। इससे आपकी त्वचा चिकनी और चमकदार होती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed