फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर का इलाज होगा सस्ता, 85 फीसदी तक 42 दवाओं के दाम घटे

Thu, 28 Feb 2019 02:43 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 28 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
cancer medicine to be cheaper by 85 percent
pills

सरकार ने दवाएं सस्ती करने के लिए नया तरीका चुना है। नए तरीके के तहत सरकार ने कैंसर की 42 दवाएं सस्ती कर दी हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे जो कैंसर की दवाइयां वो करीब 70 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी। हालांकि इस बार सरकार ने जो प्राइस रेग्युलेशन का तरीका है वो बदला है। पहले जहां सरकार सेलिंग प्राइस तय करती थी किसी दवा की। वहीं इस बार ट्रेड मार्जिन निर्धारित कर दिया गया है।

cancer medicine to be cheaper by 85 percent
Pills - फोटो : GettyImages

एनपीपीए के पास मौजूद डेटा के मुताबिक इन दवाओं के 105 ब्रांड्स का मैक्सिमम रिटेल प्राइस 85 प्रतिशत तक घट जाएगा। अभी कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 57 शेड्यूल्ड दवाएं प्राइस कंट्रोल के तहत हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार अब एमआरपी पर ट्रेड मार्जिन को 30 पर्सेंट तक सीमित करने के लिए कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 42 दवाओं को चुना गया है।

cancer medicine to be cheaper by 85 percent
contraceptive pills

दवा कंपनियों को दिया गया समय
नोटिफिकेशन मे कहा गया है एनपीपीए के पास मौजूदा डेटा के अनुसार इससे 72 फॉर्म्यूलेशंस और लगभग 355 ब्रांड्स कवर होंगे। इस सूची को अंतिम रूप देने के लिए हॉस्पिटल्स और फार्मा कंपनियों से डेटा जुटाए जा रहे हैं। दवा कंपनियों को कीमतों को दोबारा कैलक्युलेट करने और उनकी जानकारी NPPA, राज्यों के ड्रग कंट्रोलर, स्टॉकिस्ट्स और रिटेलर्स को देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cancer medicine to be cheaper by 85 percent
cancer

नई कीमतें 8 मार्च से लागू होंगी। NPPA अभी नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसिन्स (NLEM) में मौजूद दवाओं की कीमतें तय करती है। अभी तक लगभग 1 हजार दवाओं को प्राइस कंट्रोल के तहत लाया गया है। नॉन-शेड्यूल्ड दवाओं के लिए प्रत्येक वर्ष 10 पर्सेंट तक कीमत बढ़ाने की अनुमति है। इसकी निगरानी NPPA करती है।

विज्ञापन
cancer medicine to be cheaper by 85 percent
breast cancer - फोटो : file photo

रिटेल के लिए अधिकतम ट्रेड मार्जिन होगा वो 20 फीसदी का होगा जबकि स्टॉकिस्ट के लिए ट्रेड मार्जिन 10 फीसदी का होगा। यानी कुल मिलाकर जो ट्रेड मार्जिन रहेगा वो 30 फीसदी का रहेगा। इससे ज्यादा मुनाफाखोरी नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed