फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या कोविड-19 संक्रमण आपको संतान सुख से रख सकता है वंचित, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Mon, 29 Mar 2021 12:54 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 29 Mar 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
can covid-19 infection keep you deprived of child happiness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 संक्रमण के कारण हमें कई तरह की दीर्घकालीन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हाल के अध्ययनों से संकेत मिलता है कि कोविड-19 संक्रमण प्रजनन प्रणाली के सुचारू कामकाज को भी प्रभावित कर सकता है। इसका असर पुरुषों और महिलाओं दोनों में होता है, जिसके चलते आप संतान सुख से वंचित रह सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि प्रारंभिक स्तर पर इसका निदान कर लिया जाए तो इससे होने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञ संक्रमण से उबर चुके पुरुषों और महिलाओं को एहतियात के तौर पर प्रजनन विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह देते हैं, जिससे भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सके।


आइए जानते हैं कि अध्ययनकर्ताओं को कोविड-19 और बांझपन के बीच के किस तरह के संबंधों का पता चलता है। 

can covid-19 infection keep you deprived of child happiness

कोविड-19 का गर्भावस्था पर प्रभाव
श्वसन से संबंधी यह बीमारी मुख्य रूप से फेफड़े, नाक और गले को प्रभावित करती है। हाल के अध्ययनों में अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कोविड-19 के कारण शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर भी  नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार कोविड-19 संक्रमण गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। लेकिन यह संक्रमण गर्भावस्था को किस प्रकार से प्रभावित करता है, इसके बारे में पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोमारबिडिटी वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

can covid-19 infection keep you deprived of child happiness
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

क्या टीकाकरण के कारण प्रजनन पर पड़ता है प्रभाव?
हाल में ऐसी अपवाह उड़ी जिसमें कहा जा रहा था कि कोविड-19 का टीकाकरण प्रजनन क्षमता पर प्रभाव डाल सकता है। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के टीकों की बड़े पैमाने पर जांच की गई है। ऐसा कोई सबूत नहीं है जिसके आधार पर कहा जाए कि टीकाकरण के कारण प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस तरह की बातों पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
can covid-19 infection keep you deprived of child happiness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैसे किया जा सकता है बचाव?
विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 से संक्रमित रह चुके पुरुषों और महिलों को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए जिससे भविष्य में होने वाली प्रजनन से संबंधित किसी भी समस्या से बचा जा सके। इसके अलावा ऐसे लोगों को नियमित रूप से विटामिन-सी, विटामिन- डी के आहार पूरकों का सेवन करना चाहिए क्योंकि ऐसे आहारों को ओबरी और  वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करने में मददगार माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed