फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: क्या रोज ज्यादा चावल खाना आपकी डाइट को बना रहा है असंतुलित? जान लीजिए इसके खतरे

Sat, 17 Oct 2026 12:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Oct 2026 12:33 PM IST
सार

चावल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है, लेकिन ज्यादा चावल खाने से संबंध टाइप-2 डायबिटीज का खतरा देखा जाता रहा है। चावल में हाई कैलोरी होती है, आइए जानते हैं कि ज्यादा चावल खाने से क्या होता है?

विज्ञापन
Can Eating Too Much Rice Lead to Weight Gain and blood sugar problem
चावल खाने से होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe stock

चावल हमारे दैनिक आहार का अहम हिस्सा है। दाल-चावल हो, राजमा-चावल या कढ़ी-चावल, बहुत से लोगों का खाना इसके बिना अधूरा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा सफेद चावल खाना आपकी सेहत पर कई तरह से असर डाल सकता है? इससे सिर्फ ब्लड शुगर से ही नहीं, बल्कि वजन बढ़ने और मेटाबॉलिक हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याओं का भी खतरा हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि चावल खाना बंद कर देना चाहिए।



असली बात है इसकी मात्रा, चावल के साथ खाए जाने वाले दूसरे खाद्य पदार्थ और आपकी रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधि। अगर आप भी रोजाना भरपेट चावल खाते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि ज्यादा चावल खाने से किन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है?

Trending Videos
Can Eating Too Much Rice Lead to Weight Gain and blood sugar problem
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Adobe Stock

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 

सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है। सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स आमतौर पर ब्राउन राइस से ज्यादा होता है।
 

  • बीएमजे में प्रकाशित 2012 के एक मेटा-विश्लेषण में सात अध्ययनों के आंकड़ों के आधार पर देखा गया कि ज्यादा सफेद चावल खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। एशियाई आबादी में यह लिंक ज्यादा मजबूत था। हालांकि, इससे केवल चावल खाने से डायबिटीज नहीं होता है पर जिन लोगों का शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है उन्हें ज्यादा चावल खाने से बचना चाहिए।
Can Eating Too Much Rice Lead to Weight Gain and blood sugar problem
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Adobe stock

वजन बढ़ने की आशंका

चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा चावल खाते हैं और दिनभर में शारीरिक मेहनत से ज्यादा कैलोरी नहीं बर्न कर पा रहे हैं, तो इससे धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है।
 

  • अगर आप रोटी या दूसरी चीजों के साथ ज्यादा मात्रा में चावल खाते हैं और शारीरिक गतिविधि कम करते हैं, तो कैलोरी की कुल मात्रा बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि वजन बढ़ने की वजह सिर्फ चावल नहीं, बल्कि पूरे दिन का खानपान और गतिविधि का स्तर है। 



दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की कमी

अगर आपकी थाली में ज्यादातर जगह चावल ही रहता है, तो दाल, सब्जियां, फल और दूसरे साबुत अनाज खाने की मात्रा कम हो सकती है। इससे भोजन में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों की विविधता घट सकती है।
 

  • सफेद चावल में ब्राउन राइस की तुलना में फाइबर और कुछ पोषक तत्व कम होते हैं। इसलिए कभी-कभी सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या दूसरे साबुत अनाज लेना फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Eating Too Much Rice Lead to Weight Gain and blood sugar problem
चावल खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

चावल खाना छोड़ना जरूरी नहीं

चावल को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है। अपनी भूख और स्वास्थ्य के अनुसार मात्रा रखें, थाली में सब्जियां और दाल शामिल करें और नियमित शारीरिक गतिविधि करें। अगर आपको डायबिटीज है, तो अपनी डाइट में बड़े बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed