फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: चेहरे पर बार-बार निकलते हैं पिंपल्स? रोज की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

Sat, 17 Oct 2026 12:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

कील-मुंहासे त्वचा की आम समस्याएं हैं। हार्मोन, त्वचा में अतिरिक्त तेल और रोमछिद्र बंद होने जैसे कारणों से ये दिक्कत हो सकती हैं। दर्दनाक मुंहासे या निशान होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

विज्ञापन
Everyday Skincare Habits to Help Manage Pimples Tips for Acne-Prone Skin
मुंहासे की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

कील-मुंहासे या चेहरे पर दाग धब्बे, त्वचा संबंधी ऐसी परेशानियां हैं जो लगभग हर उम्र के लोगों में देखी जा सकती है, हालांकि युवा इसके अधिक शिकार होते हैं। आमतौर पर पसीने, तेज धूप के कारण कील मुंहासों की दिक्कत बढ़ जाती है। इस तरह की दिक्कतों के लिए शरीर में पानी की कमी, त्वचा की साफ-सफाई न करने, केमिकल युक्त मेकअप का इस्तेमाल जैसे कई कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।



बहुत से लोग त्वचा पर हुई इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार ये आपके लिए और भी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट पर पैसा खर्च करने के बजाए इन घरेलू नुस्खों की मदद से कील मुंहासे से छुटकारा पा सकते हैं। 
आइए जानते हैं इसके बारे में।

Trending Videos
Everyday Skincare Habits to Help Manage Pimples Tips for Acne-Prone Skin
फेस वॉश - फोटो : Adobe stock

दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरा साफ करें

दिनभर त्वचा पर पसीना, अतिरिक्त तेल और धूल जमा हो सकती है। इसलिए सुबह और रात को सोने से पहले हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करना अच्छा रहता है। व्यायाम या ज्यादा पसीना आने के बाद भी चेहरे को अच्छे से साफ करें।

  • ध्यान रखें कि बार-बार चेहरा धोना, जोर से रगड़ना या कठोर स्क्रब इस्तेमाल करना त्वचा में जलन पैदा कर सकता है और मुंहासों को बढ़ा सकता है।
  • चेहरा साफ करने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें और गुनगुने पानी से धोकर मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। 
Everyday Skincare Habits to Help Manage Pimples Tips for Acne-Prone Skin
स्किन की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

मॉइस्चराइजेशन का रखें ध्यान
 

  • मॉइस्चराइजर हमारे त्वचा में नमी बरकरार रखने में मदद करते है। यदि आपकी त्वचा अधिक रूखी और बेजान हो जाती है तो रूखेपन को ठीक करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक खुशबू और केमिकल युक्त मॉइस्चराइजर क्रीम आपके मुंहासे की समस्या को बढ़ा सकते हैं।



खूब पानी पिएं 

  • त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए आपके लिए रोज खूब सारा पानी पीते रहना जरूरी है। पानी की कमी से आपकी त्वचा अधिक तैलीय हो सकती है, जो कि कील मुंहासे का कारण बनती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में 3 से 4 लीटर पानी पिएं। गर्मी के दिनों में, गर्भावस्था के दौरान, अधिक पसीना निकलने के बाद ज्यादा पानी पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Everyday Skincare Habits to Help Manage Pimples Tips for Acne-Prone Skin
स्किन का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

कैमिकल युक्त मेकअप से बचें

चेहरे के दाग-धब्बे को छिपाने के लिए अधिक मेकअप का इस्तेमाल कील-मुंहासे को और अधिक बढ़ा सकती है। ऐसे में आप कैमिकल फ्री मेकअप प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर सकते हैं। सोने से पहले मेकअप धोकर ही सोएं, मेकअप के साथ सोना आपके त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed