फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है गुड़? खरीदते वक्त इन बातों का जरूर रखें ये ख्याल

Mon, 10 Feb 2020 08:32 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 10 Feb 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Can diabetic patients have jaggery?
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

गुड़ आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। गुड़ खाने से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। गैस से लेकर कब्ज तक की समस्याओं में गुड़ फायदेमंद है। खाने के बाद गुड़ खाने से खाना पचता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है तो गुड़ खाएं क्योंकि गुड़ खाने से भूख अच्छी लगती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट थोड़ा सा गुड़ खाने के बाद पानी पीते हैं तो आपको कभी भी कब्ज की समस्या नहीं होती है। लेकिन गुड़ खाते वक्त आपको यह ख्याल रखना चाहिए कि आप कितना गुड़ खा रहे हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको गुड़ के सारे लाभों को भूल जाना चाहिए।



Can diabetic patients have jaggery?
Jaggery
गुड़ में पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते हैं। गुड़ में कैल्शियम, लोहा, फास्फोरस, तांबा और पोटेशियम के साथ ही विटामिन ए, सी, बी और ई मौजूद होता है। गुड़ आपके दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसे खाने से हार्ट की बीमारी का जोखिम भी कम होता है।  लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज में गुड़ खाया जाए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको गुड़ नहीं खाना चाहिए।


 
Can diabetic patients have jaggery?
jaggery

आयुर्वेद में बताया गया है कि कभी भी ताजा गुड़ नहीं खाना चाहिए। ताजा गुड़ सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता है। ताजा गुड़ खाने से आपको पाचन की समस्या हो सकती है और कब्ज भी हो सकती है। अगर आप गुड़ खाने के शौकीन हैं तो ख्याल रखें कि हमेशा दो-तीन साल पुरान ही गुड़ खाए। ये सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can diabetic patients have jaggery?
jaggery

गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। गुड़ खाने से शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। दरअसल जब आप रोज गुड़ खाते हैं तो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है और खून की कमी दूर होती है। इसी वजह से एनिमिया के मरीजों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Can diabetic patients have jaggery?
jaggery

गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं तो आपको हर रोज गुड़ खाना चाहिए। गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा होती है जिसकी वजह से यह आपकी हड्डियों के स्वास्थ के लिए भी लाभकारी है। गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed