फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: मंजूरी पाने वाली दुनिया की नौवीं वैक्सीन है 'कोवीशील्ड', जानें सभी टीकों के बारे में ताजा अपडेट्स

Wed, 30 Dec 2020 05:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 30 Dec 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine latest updates oxford AstraZeneca vaccine update covishield vaccine update approved covid vaccines in the world
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Freepic/Amar Ujala

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बीच ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोवीशील्ड' को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। मंजूरी पाने वाली यह दुनिया की नौवीं वैक्सीन है, यानी इससे पहले अलग-अलग कंपनियों की आठ वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है, जिसके तहत कई देशों में टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इन नौ वैक्सीन में चीन की चार वैक्सीन, रूस की दो, अमेरिका की दो और ब्रिटेन की एक वैक्सीन शामिल है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोवीशील्ड' शुरुआती नतीजों में 90 फीसदी तक असरदार पाई गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में भी इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही यहां भी इसको मंजूरी मिल जाएगी और उसके बाद भारत में भी टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं उन सभी नौ वैक्सीन के बारे में, जिन्हें आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है...

Coronavirus Vaccine latest updates oxford AstraZeneca vaccine update covishield vaccine update approved covid vaccines in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन

  • अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल में 95 फीसदी असरदार पाई गई है। ब्रिटेन ने इसे सबसे पहले दो दिसंबर को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। उसके बाद से अब तक 16 देश इसे मंजूरी दे चुके हैं। ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में तो टीकाकरण अभियान के तहत इसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
Coronavirus Vaccine latest updates oxford AstraZeneca vaccine update covishield vaccine update approved covid vaccines in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मॉडर्ना की वैक्सीन 

  • अमेरिका कंपनी मॉडर्ना ने भी दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 94.5 फीसदी तक असरदार है। कंपनी ने यह दावा अंतिम चरण के ट्रायल के नतीजों के आधार पर किया है। अमेरिका ने अपने यहां इसके आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। यहां टीकाकरण अभियान में इस वैक्सीन को भी शामिल किया गया है। बीते मंगलवार को अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इसी वैक्सीन की पहली खुराक ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine latest updates oxford AstraZeneca vaccine update covishield vaccine update approved covid vaccines in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' 

  • रूस की गमलेया इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' कोरोना के खिलाफ 91.4 फीसदी असरदार है। यह आंकड़ा वैक्सीन की पहली खुराक देने के 21 दिन बाद के डाटा के विश्लेषण पर आधारित है। रूस ने अगस्त महीने में ही इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। रूस के अलावा अर्जेंटीना ने भी इसे मंजूरी दे दी है और इसी के साथ इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला वह पहला लैटिन अमेरिकी देश बन गया है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine latest updates oxford AstraZeneca vaccine update covishield vaccine update approved covid vaccines in the world
CoronaVirus Vaccine China - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

चीन में चार वैक्सीन को मिल चुकी है मंजूरी 

  • चीन में अब तक चार वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें सिनोवैक की वैक्सीन, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म की वैक्सीन, बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म की वैक्सीन और कैनसिनो बायोलॉजिकल इंक की वैक्सीन शामिल है। सिनोवैक को चीन में जुलाई में ही आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। इसके अंतिम चरण के ट्रायल ब्राजील, इंडोनेशिया और तुर्की में शुरू हुए हैं। वहीं, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म की वैक्सीन को संयुक्त अरब अमीरात ने सितंबर में ही आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म की वैक्सीन को चीन के साथ संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन मंजूरी दे चुके हैं, जबकि कैनसिनो बायोलॉजिकल इंक की वैक्सीन को चीन की सेना ने 25 जून को ही एक साल के लिए मंजूरी दे दी थी। सऊदी अरब, पाकिस्तान और रूस में इसके तीसरे चरण के ट्रायल शुरू हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed