फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: हफ्ते में दो-तीन दिन जरूर खाएं ये चीज, इंफ्लामेशन-ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी

Tue, 27 Jun 2023 10:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Jun 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
broccoli health benefits in hindi, Is it good to eat broccoli every day
आहार में जरूर शामिल करें ब्रोकली - फोटो : iStock

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और अंगों के सही तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूती देने के लिए आवश्यक है जो संक्रामक रोगों के खतरे से बचाने में मदद करती है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन में उन चीजों को अधिक से अधिक शामिल किया जाना चाहिए जो तमाम प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ब्रोकली ऐसी ही एक बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिससे आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

ब्रोकली से होने वाले फायदों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हफ्ते में कम से कम दो-तीन दिन इसके जरूर सेवन की सलाह देते हैं। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अगर आप इसका सेवन करते हैं तो यह डायबिटीज से लेकर हृदय रोगों के जोखिमों को कम करते हुए शरीर में इंफ्लामेशन से संबंधित कई बीमारियों से आपको बचा सकती है। आइए ब्रोकली से होने वाले ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं।

broccoli health benefits in hindi, Is it good to eat broccoli every day
ब्रोकली हृदय के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

हृदय स्वास्थ्य के लिए इसके लाभ

अध्ययनों से संकेत मिलता है कि ब्रोकली विभिन्न तरीकों से हृदय स्वास्थ्य में सहायता कर सकती है। बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में इसके लाभ देखे गए हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने ब्रोकली स्प्राउट्स का सेवन किया उनके ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी सुधार आया। ये दोनों ही हृदय रोगों के लिए गंभीर कारक माने जाते रहे हैं।

broccoli health benefits in hindi, Is it good to eat broccoli every day
इंफ्लामेशन का खतरा - फोटो : Pixabay

इंफ्लामेशन वाली बीमारियां होती है दूर

ब्रोकली में विभिन्न बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो आपके शरीर के ऊतकों में इंफ्लामेशन को कम करते हैं। ब्रोकली में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड केम्पफेरोल, एंटी-इंफ्लामेटरी क्षमता वाला माना जाता है। धूम्रपान करने वालों पर किए गए एक अध्ययन से यह भी पता चला कि ब्रोकली खाने से ऐसे लोगों में इंफ्लामेशन मार्कर में काफी कमी आई। इंफ्लामेशन को हृदय रोगों सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
broccoli health benefits in hindi, Is it good to eat broccoli every day
शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock

शुगर लेवल भी रहता है नियंत्रित

ब्रोकली खाने से मधुमेह वाले लोगों में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभ मिल सकती है। यह ब्रोकली के एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण होता है। अध्ययन से पता चला है कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने एक महीने तक रोजाना ब्रोकली स्प्राउट्स का सेवन किया उनमें इंसुलिन प्रतिरोध में काफी सुधार देखा गया।

पशु अध्ययन से पता चला है कि जिन चूहों को ब्रोकली का अर्क खिलाया गया, उनमें रक्त शर्करा में कमी के साथ-साथ अग्न्याशय कोशिकाओं की क्षति भी कम हुई।

विज्ञापन
broccoli health benefits in hindi, Is it good to eat broccoli every day
एंटीऑक्सीडेंट से शरीर को होने वाले फायदे - फोटो : iStock

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट कई रोगों से देते हैं सुरक्षा

ब्रोकली में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को कई गंभीर रोगों के जोखिमों से सुरक्षा देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली कोशिका क्षति को रोकने और इसके दुष्प्रभावों को कम करने के लिए जरूरी है। 

ब्रोकली में ग्लूकोराफेनिन की अधिकता होती है, यह यौगिक पाचन के दौरान सल्फोराफेन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट में परिवर्तित हो जाता है। अध्ययनों से संकेत मिलता है कि सल्फोराफेन ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत लाभकारी है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed