फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोषण विशेषज्ञ से जानिए: शरीर के लिए क्यों बेहद जरूरी है विटामिन बी-12, कैसे प्राप्त करें?

Fri, 25 Jun 2021 06:23 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 25 Jun 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
know how much vitamin b12 required daily and its food sources
विटामिन बी12 है शरीर के लिए बेहद आवश्यक - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


शरीर को स्वस्थ रखने के पोषक तत्वों का सेवन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर को सुचारू रूप से काम करते रहने के लिए रोजाना नियत मात्रा में तमाम प्रकार के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन बी12 ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जिसकी कमी तमाम तरह की गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसे 'कोबालामाइन' के रूप में भी जाना जाता है। मस्तिष्क के सामान्य रूप से कार्य करने और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण में इस विटामिन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी तंत्रिका संबंधी समस्याओं के साथ गंभीर कमजोरी और एनीमिया का भी कारण बन सकती है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने आहार में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिससे विटामिन बी-12 की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। अब सवाल उठता है कि आहार के माध्यम से विटामिन बी-12 कैसे प्राप्त किया जा सकता है? आइए इस लेख में ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिन्हें  विटामिन बी-12 से भरपूर माना जाता है।

know how much vitamin b12 required daily and its food sources
विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है एनीमिया - फोटो : Pixabay

शरीर के लिए क्यों आवश्यक है विटामिन बी-12?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन बी-12 बेहद आवश्यक है। इसकी कमी के चलते तेजी से वजन कम होने, मांसपेशियों में कमजोरी, भ्रम की स्थिति, त्वचा के पीला पड़ने और एनीमिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम की मात्रा में इस विटामिन की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि किन आहारों से इस विटामिन की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।

know how much vitamin b12 required daily and its food sources
मीट हैं विटामिन बी12 की प्रमुख स्रोत - फोटो : Pixabay

विटामिन बी-12 के मुख्य स्रोत
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक मांस, मछली और अंडे जैसे पशु उत्पादों में अलग-अलग मात्रा में विटामिन बी 12 होता है। कई तरह की मछलियों, रेड मीट, चिकन आदि को इस विटामिन से भरपूर माना जाता है। अंडों को प्रोटीन और बी विटामिन, विशेष रूप से बी2 और बी12 का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। दो बड़े अंडे (100 ग्राम) विटामिन बी12 की दैनिक आवश्यकताओं की 46 फीसदी मात्रा की पूर्ति कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how much vitamin b12 required daily and its food sources
शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 के स्रोत - फोटो : iStock

शाकाहारी लोग कैसे प्राप्त करें विटामिन बी-12
शाकाहारी लोगों के लिए इस विटामिन की पूर्ति हमेशा से गंभीर चर्चा का विषय रही है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे लोगों को दूध और डेयरी उत्पाद जैसे दही और पनीर आदि का सेवन करना चाहिए, इससे भी विटामिन बी12 की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। एक कप दूध (240 मिली) से विटामिन बी12 की दैनिक आवश्यकताओं को 46 फीसदी आपूर्ति हो सकती है। इसके अलावा बादाम, जई, काजू, टोफू और नारियल के दूध से भी इसकी पूर्ति आसानी से की जा सकती है।

विज्ञापन
know how much vitamin b12 required daily and its food sources
विटामिन बी12 की मात्रा घटा सकता है शराब - फोटो : PTI

इन चीजों से करें परहेज
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को विटामिन बी-12 की कमी हो उन्हें शराब के सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे विटामिन बी12 का स्तर और कम हो सकता है। एक अध्ययन से संकेत मिलता है कि स्वस्थ महिलाओं में शराब के सेवन के कारण विटामिन बी 12 में 5 फीसदी तक की कमी आई सकती है। इसके अलावा फोलिक एसिड के ज्यादा सेवन के कारण भी इस विटामिन की शरीर में कमी हो सकती है। 

--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु राय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु राय दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed