मस्तिष्क को हमारे शरीर का 'पावरहाउस' कहा जाता है। संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आपके ब्रेन का स्वस्थ रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। तीन पाउंड (डेढ़ किलो) से भी कम वजन वाला ये अंग आपके व्यक्तित्व और सभी यादों को समेटे हुए होता है। मस्तिष्क आपके विचारों, भावनाओं और हरकतों का समन्वय भी करता है। शरीर के किस अंग को किस समय क्या कार्य करना है, आपको किसी बात पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है इन सभी का निर्धारण आपके मस्तिष्क से ही होता है।
2025 Brain Health: पूरे साल हेल्दी रहे आपका ब्रेन और मेंटल हेल्थ, जानिए इसके लिए क्या उपाय करें
मस्तिष्क आपके विचारों, भावनाओं और हरकतों का समन्वय भी करता है। शरीर के किस अंग को किस समय क्या कार्य करना है, आपको किसी बात पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है इन सभी का निर्धारण आपके मस्तिष्क से ही होता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए क्या प्रयास जरूरी हैं? आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों इतना महत्वपूर्ण अंग है आपका मस्तिष्क?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपके विचारों, भावनाओं और कार्यों का समन्वय मस्तिष्क के द्वारा ही होता है और यह संभव होता है मस्तिष्क में मौजूद अरबों तंत्रिका कोशिकाओं के कारण। न्यूरॉन्स कही जाने वाली ये कोशिकाएं आपके शरीर के बाकी हिस्सों को सूचना भेजती हैं। अगर इनमें किसी प्रकार की दिक्कत हो जाए तो मांसपेशियां और शरीर के अंग ठीक तरीके से काम नहीं करते या फिर आप शरीर के कुछ हिस्सों की संवेदना खो सकते हैं।
सिर की चोट, नशीली दवाओं का उपयोग और अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसे रोग मस्तिष्क कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने वाले हो सकते हैं। इससे कैसे बचा जाए तो ब्रेन को कैसे हेल्दी रखा जाए आइए जानते हैं कि आपको आज से ही कौन से उपाय शुरू कर देने चाहिए?
योग-व्यायाम से आपका ब्रेन रहेगा स्वस्थ
योग-व्यायाम की आदत आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, उनका ब्रेन भी स्वस्थ रहता है और भविष्य में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। नियमित व्यायाम की आदत शरीर के संतुलन, लचीलापन, शक्ति, ऊर्जा और मनोदशा को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। शोध बताते हैं कि व्यायाम करने से अल्जाइमर रोग जैसी मस्तिष्क संबंधित कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
संपूर्ण स्वाथ्य में सुधार और बीमारियों से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के व्यायाम का लक्ष्य रखने की सलाह देते हैं।
सिर की सुरक्षा करें
अपने सिर पर चोट लगने से बचें। बाइक-कार चलाते समय सुरक्षात्मक तौर पर हेलमेट-सीटबेल्ट पहनें। खेलते समय भी सिर की सुरक्षा करें। गिरने से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्रेन से संबंधित समस्याओं का एक बड़ा कारण सिर में लगने वाली चोट है। इससे बचाव को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है।
धूम्रपान-शराब से बनाएं दूरी
धूम्रपान और शराब मस्तिष्क कोशिकाओं के एक दूसरे के साथ संचार करने के तरीके को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं। वे आपके मस्तिष्क की प्रतिक्रिया करने, योजना बनाने, समस्याओं को हल करने की क्षमता पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। धूम्रपान की आदत को तंत्रिकाओं के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए धूम्रपान-शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखा जाना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।