फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: अभिनेता राम कपूर ने डेढ़ साल में घटाया 55 किलो वजन, इन टिप्स की मदद से आप भी कर सकते हैं वेट लॉस

Tue, 31 Dec 2024 07:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Dec 2024 07:46 PM IST
सार

अभिनेता राम कपूर कभी 140 किलो के हुआ करते थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि कैसे डेढ़ साल में 55 किलो वजन घटाया है। सबसे खास बात इसके लिए उन्होंने न तो किसी दवा का सहारा लिया है न ही कोई सर्जरी कराई है।

विज्ञापन
Ram Kapoor Fat To Fit Journey Know Weight Loss Transformation Diet Plan Tips in Hindi
अभिनेता राम कपूर - फोटो : instagram

वजन बढ़ने को सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना जाता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। पर क्या वजन घटाना इतना आसान है? अगर आप भी यही सोचते हैं तो अभिनेता राम कपूर की वेट लॉस जर्नी पर गौर करिए।



हाल ही में सोशल मीडिया पर राम कपूर ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल में 55 किलो वजन घटाया है। सबसे खास बात इसके लिए उन्होंने न तो किसी दवा का सहारा लिया है न ही कोई सर्जरी कराई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)




राम कपूर ने किस तरह से अपना वजन कम किया है, ये लाखों लोगों को प्रभावित कर सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है राम (51 साल) के हैं, इससे स्पष्ट होता है कि वजन कम करना सभी के लिए जरूरी है और भले ही आपकी उम्र ज्यादा है फिर भी कुछ उपायों की मदद से आप आसानी से वेट लॉस करके फिट हो सकते हैं।

आइए उन  तरीकों के बारे में जानते हैं जिसकी मदद से राम कपूर ने ये सफलता पाई है।

Ram Kapoor Fat To Fit Journey Know Weight Loss Transformation Diet Plan Tips in Hindi
राम कपूर की वेट लॉस जर्नी - फोटो : Instagram

18 महीने में 55 किलो घटाया वजन

अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में अभिनेता राम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि, अब मैं फिर से ऐसा फील करने लगा हूं जैसे 25 वर्ष का हूं। ये बदलाव मुझे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत अच्छा महसूस करा रहा है। शरीर को फिट रखना एक सतत प्रक्रिया है। हमारा जीवन निरंतर सुधार के इर्द-गिर्द घूमता है। मैंने 18 महीने में 55 किलो वजन कम किया है, ये अच्छा एहसास है। 

आमतौर पर फिटनेस का मतलब लोग वजन कितना किलो है यही समझते हैं जबकि ये असल में आपको मजबूत, ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस कराना है। 

Ram Kapoor Fat To Fit Journey Know Weight Loss Transformation Diet Plan Tips in Hindi
अभिनेता राम कपूर - फोटो : instagram

कैसे कम किया वजन?

अभिनेता ने कहा, "जब मेरा वजन बहुत अधिक था तो मैं इंडस्ट्री के ढांचे में फिट नहीं बैठता था, मेरा वजन 140 किलोग्राम तक हुआ करता था। सिर्फ 20 कदम चलने के बाद सांस फूलने लगता था। मैं डायबिटीज का भी शिकार हो गया, पैर में चोट थी जिस वजह से दिनचर्या के सामान्य कामकाज करने में भी काफी दिक्कत होने लगी थी। तब मुझे एहसास हुआ कि अब इस तरह नहीं चल सकता।

राम बताते हैं, जब आप वजन घटाने का लक्ष्य बनाते हैं तो आपको कई बड़े फैसले लेने होते हैं। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत अधिक या बहुत ज्यादा वजन भी न घटाएं, ये भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होता। प्रति सप्ताह आधा किलो से एक किलो वजन कम करने का ही लक्ष्य रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor Fat To Fit Journey Know Weight Loss Transformation Diet Plan Tips in Hindi
स्वस्थ आहार - फोटो : Freepik.com

आहार में सुधार करना बहुत जरूरी

वजन कम करना चाह रहे हैं तो इसके लिए कम खाने से ज्यादा जरूरी समझदारी के साथ खाना जरूरी है। फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार का हिस्सा बनाएं। इसके पहले भी मैंने दो बार 30 किलो वजन कम किया था। इस बार का लक्ष्य फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करना था।

इसके लिए आहार पर ध्यान देना तो जरूरी है ही साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खाते हैं, कितना सोते हैं, व्यायाम की दिनचर्या कैसे है, शरीर का हाइड्रेशन लिवल ठीक हो और नियमित अंतराल पर आप पौष्टिक चीजों का सेवन करें।

विज्ञापन
Ram Kapoor Fat To Fit Journey Know Weight Loss Transformation Diet Plan Tips in Hindi
व्यायाम की आदत बनाएं - फोटो : Adobe Stock

शारीरिक गतिविधियों पर दें ध्यान

वजन घटाने और समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने में व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संयोजन कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों के निर्माण और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए आदर्श है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करना भी वजन घटाने को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है। खराब नींद ग्रेलिन और लेप्टिन जैसे भूख हार्मोन को बाधित करती है, जिससे भूख और खाने की लालसा बढ़ जाती है। अपने शरीर की रिकवरी और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए रात में 7-9 घंटे की नींद का लक्ष्य रखें।

आपकी शारीरिक स्थितियों के आधार पर वजन घटाने के उपायों को प्रयोग में लाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed