कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है। इसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। वैसे अगर सही समय पर कैंसर का पता चल जाए, तो अधिकतर लोगों की जान बचाई जा सकती है। हालांकि बहुत सारे लोगों में सही समय पर इसका पता नहीं चल पाता, जिसकी वजह से यह उनके लिए जानलेवा साबित हो जाता है। वैसे तो कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, लेकिन बात अगर हम बोन कैंसर की करें तो यह कैंसर का एक ऐसा प्रकार है, जो एक हड्डी से शुरू होकर पूरे शरीर में फैल जाता है। आइए जानते हैं कि बोन कैंसर कितने प्रकार के होते हैं और साथ ही इसके कारण और लक्षणों के बारे में भी...
{"_id":"6060535eb9eef8178e314921","slug":"bone-cancer-types-causes-and-symptoms-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है बोन कैंसर का संकेत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बीमारी: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है बोन कैंसर का संकेत
Sun, 28 Mar 2021 03:36 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बोन कैंसर के प्रकार
- मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, बोन कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं, प्राइमरी (प्राथमिक) बोन कैंसर और सेकेंडरी बोन कैंसर। प्राइमरी (प्राथमिक) बोन कैंसर में हड्डी की कोशिकाओं में कैंसर विकसित होता है। वहीं सेकेंडरी बोन कैंसर में कैंसर शरीर के किसी अन्य हिस्से से फैलकर हड्डियों तक पहुंच जाता है। कैंसर के ऊतक बांह और पैर की उपरी हड्डियों, हिप-बोन, रीढ़ की हड्डी, आदि में तेजी से फैलते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बोन कैंसर के कारण
- अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक, बोन कैंसर के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसका जेनेटिक (आनुवंशिक) कारण हो सकता है। अगर परिवार में कोई बोन कैंसर से पीड़ित है या रहा है तो इसका खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बोन कैंसर के लक्षण
बोन कैंसर रिसर्च ट्रस्ट के मुताबिक, बोन कैंसर के ये लक्षण हो सकते हैं:
- हड्डियों में दर्द
- यह दर्द निरंतर हो सकता है और रात में हालात और भी बदतर हो सकते हैं
- हड्डियों में सूजन
- किसी हड्डी का अचानक से टूट जाना
- थकान, बुखार
- अचानक वजन कम होना