फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nishikant Kamat Death: कितनी खतरनाक बीमारी है 'लिवर सिरोसिस' जिससे हुई निशिकांत कामत की मौत, जानें इसके बारे में

Mon, 17 Aug 2020 06:39 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Director Nishikant Kamat death by liver cirrhosis Symptoms Causes and Treatment
निशिकांत कामत का यकृत संबंधी गंभीर बीमारी लिवर सिरोसिस से निधन हो गया - फोटो : Twtter/Amar Ujala

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का सोमवार को निधन हो गया। वे यकृत संबंधी खतरनाक बीमारी 'लिवर सिरोसिस' से पीड़ित थे। उन्होंने दृश्यम, मुंबई मेरी जान और मदारी जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। हैदराबाद के गाचीबाउली स्थित एआईजी अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि निशिकांत कामत का सोमवार को 16:24 घंटे पर निधन हो गया। वह पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले 12 अगस्त को बताया गया था कि कामत को पीलिया और पेट संबंधी शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें यकृत संबंधी इस गंभीर बीमारी के होने की पुष्टि हुई। आइए जानते हैं, आखिर कितनी खतरनाक है यह बीमारी, इसके लक्षण व कारण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है....

Bollywood actor Director Nishikant Kamat death by liver cirrhosis Symptoms Causes and Treatment
liver disease - फोटो : Pixabay

लिवर सिरोसिस एक खतरनाक बीमारी है। कहा जाता है कि यह लिवर कैंसर के बाद दूसरी सबसे गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में लिवर खराब होता चला जाता है और सामान्य रूप से काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी में लिवर की कोशिकाएं बड़े पैमाने पर नष्ट हो जाती हैं और उनकी जगह पर फाइबर तंतु बनने लगते हैं। इसमें लिवर की बनावट भी असामान्य हो जाती है, जिससे उच्च रक्तचाप की स्थिति बन जाती है। गंभीर स्थिति में इसका एकमात्र इलाज होता है- लिवर प्रत्यारोपण।
 

Bollywood actor Director Nishikant Kamat death by liver cirrhosis Symptoms Causes and Treatment
Liver Disease - फोटो : Goodtimes

लिवर सिरोसिस के लक्षण 
इस बीमारी के शुरुआती स्टेज में कोई खास लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन बीमारी के बढ़ने के साथ ही इसके लक्षण महसूस होने लगते हैं, जैसे- 

  • थकान महसूस होना 
  • भूख कम लगना 
  • बुखार होना 
  • वजन में कमी होना या
  • अचानक वजन का बढ़ जाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Director Nishikant Kamat death by liver cirrhosis Symptoms Causes and Treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अन्य लक्षण होते हैं: 

  • त्वचा व आंखों का रंग पीला होना 
  • त्वचा में खुजलाहट 
  • शरीर पर लाल-लाल चकते आना 
  • सूजन होना (पैर और पेट में भी) 
  • मूत्र का रंग भूरा या संतरा होना 
  • मल में रक्त आना 
विज्ञापन
Bollywood actor Director Nishikant Kamat death by liver cirrhosis Symptoms Causes and Treatment
हेपेटाइटिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लिवर सिरोसिस के कारण 

  • लिवर में वसा का जमा होना
  • हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण
  • अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed