फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: जश्न के दौरान केक-कुकीज कहीं बढ़ा न दें शुगर का लेवल? डायबिटीज रोगियों के लिए जरूर हैं ये उपाय

Sat, 23 Dec 2023 12:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Dec 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
blood sugar control tips during christmas effective tips to manage diabetes
ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल - फोटो : amarujala

क्रिसमस और फिर नए साल का जश्न, अब छुट्टियों-आनंद के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारों-पार्टियों का सीजन खूब खाने-पीने और आनंद लेने का समय होता है। हालांकि इन सबके बीच अपनी सेहत को बिल्कुल भी अनदेखा न करें। विशेषतौर पर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनको क्रिसमस और नए साल के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 



क्लासिक क्रिसमस व्यंजनों, केक-कुकीज के कारण तेजी से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए आपको खान-पान की चीजों के चयन को लेकर सावधान रहना चाहिए।

केक-कुकीज और मीठे व्यंजनों में चीनी, संतृप्त वसा की अधिकता होती है जो तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ाने का कारण बन सकती है। इस फेस्टिव सीजन में खान-पान के साथ कुछ और बातों का ध्यान रखकर आप डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं।

blood sugar control tips during christmas effective tips to manage diabetes
डायबिटीज की समस्या - फोटो : istock

ब्लड शुगर की करते रहें रीडिंग

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्योहारों के दौरान आप पाएंगे कि छुट्टियों में हमारी शारीरिक सक्रियता सामान्य से कम हो जाती है या दिनचर्या में बदलाव के कारण आपके रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होने लगता है। इसके अलावा खान-पान में असावधानी, ज्यादा नमक या मीठे चीजों के सेवन के कारण जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी सावधानियां बरतने के साथ ब्लड शुगर की रीडिंग समय-समय पर लेते रहें। अगर शुगर बढ़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

blood sugar control tips during christmas effective tips to manage diabetes
आहार का रखें ध्यान - फोटो : istock

कार्बोहाइड्रेट की कम करें मात्रा

यदि आप क्रिसमस और फिर नए साल के जश्न के दौरान केक या मिठाइयां खाना चाहते हैं तो भोजन से कार्बोहाइड्रेट वाली अन्य चीजों  का सेवन बिल्कुल कम कर दें। ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो केक-कुकीज और मीठे व्यंजनों से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आहार के साथ-साथ दिनचर्या को ठीक रखना भी बहुत जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
blood sugar control tips during christmas effective tips to manage diabetes
व्यायाम बहुत आवश्यक - फोटो : istock

शारीरिक रूप से रहें सक्रिय

त्योहारी सीजन में शुगर बढ़ने का एक बड़ा कारण शारीरिक निष्क्रियता को माना जाता है। साल के इस समय में छुट्टियों में लोग आराम करना पसंद करते हैं, लेकिन डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपके रक्त शर्करा के स्तर, रक्तचाप और रक्त में वसा की मात्रा को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है। तेज चलना या हल्के स्तर के घरेलू व्यायाम भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
blood sugar control tips during christmas effective tips to manage diabetes
शराब को कहें न - फोटो : istock

पेय पदार्थों को लेकर बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोग क्रिसमस-नए साल के जश्न में अल्कोहल का सेवन करते हैं, पर ये डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत समस्याकारक हो सकती है। अल्कोह हो या मीठ-शीतल पेय, ये तेजी से शुगर को बढ़ा देते हैं। इसकी जगह पर आप फलों के जूस या उन पेय का सेवन कर सकते हैं जिनमें शुगर की मात्रा बिल्कुल न हो। ये उपाय मधुमेह को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed