फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bloating: क्या आप भी पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान? जानिए इसके कारण और बचाव के आसान उपाय

Fri, 18 Jul 2025 01:50 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 18 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

अक्सर कुछ लोग पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन्हीं में दो मुख्य कारण हैं खाने का गलत तरीका और दिनचर्या की कुछ गलत आदतें। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही इससे बचाव के उपाय भी जानेंगे।

विज्ञापन
Bloating Causes and Treatment Know Natural ways to reduce bloating pet phulne ki samasya kaise dur karen
पेट फूलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

Bloating Causes and Treatment: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट फूलना या पेट में गैस बनना एक आम परेशानी है, जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति कभी न कभी जरूर जूझता है। इस असहज स्थिति में पेट भरा हुआ या कसा हुआ महसूस होता है, और कभी-कभी हल्का दर्द भी हो सकता है।



भले ही पेट फूलना आमतौर पर किसी बड़ी बीमारी का संकेत न हो, लेकिन यह हमारी दिनभर की गतिविधियों और मूड को बुरी तरह प्रभावित करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इसकी जड़ें हमारी खाने-पीने की आदतों और रोजमर्रा की जीवनशैली में छिपी होती है। जिन लोगों को पेट फूलने या पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है, वो थोड़ी समझदारी और कुछ आसान बदलावों से इस परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में पेट फूलने के मुख्य कारणों और इससे बचाव के सरल उपाय के बारे में जानते हैं।

Bloating Causes and Treatment Know Natural ways to reduce bloating pet phulne ki samasya kaise dur karen
पेट फूलने की समस्या - फोटो : Freepik.com

खाने-पीने की गलत आदतें हैं मुख्य वजह
पेट फूलने का एक बड़ा कारण हमारी खाने-पीने की आदतें हैं। जब हम बहुत तेजी से खाते हैं या खाना ठीक से चबाते नहीं, तो भोजन के साथ ज्यादा हवा निगल जाते हैं, जिससे पेट में गैस बन सकती है। इसके अलावा, कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ भी पेट फूलने का कारण बनते हैं। इनमें राजमा, छोले, दालें, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी गैस बनाने वाली सब्जियां शामिल हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (जैसे कोल्ड ड्रिंक), सोडा और आर्टिफिशयल स्वीटनर (कृत्रिम मिठास) भी पेट में गैस पैदा कर सकते हैं। कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस (दूध पचाने में दिक्कत) या ग्लूटेन सेंसिटिविटी (गेहूं के प्रति संवेदनशीलता) के कारण भी पेट फूलने की समस्या होती है, क्योंकि उनका शरीर इन चीजो को ठीक से पचा नहीं पाता है।


ये भी पढ़ें- Vitamin Deficiency: इन पोषक तत्वों की कमी से आंखों में होती है परेशानी, समय रहते हो जाएं सतर्क
 
Bloating Causes and Treatment Know Natural ways to reduce bloating pet phulne ki samasya kaise dur karen
पेट फूलने की समस्या - फोटो : adobe stock images

जीवनशैली की कुछ गलत आदतें हैं मुख्य कारण
हमारे लाइफस्टाइल की भी कुछ आदतें पेट फूलने की समस्या का कारण हो सकती हैं। शारीरिक गतिविधि की कमी होने पर आंतें धीरे काम करती हैं, जिससे भोजन का पाचन धीमा हो जाता है और गैस बनने लगती है। इसके अलावा, तनाव और चिंता का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। तनाव की वजह से पाचन प्रक्रिया बिगड़ सकती है और पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है। 

कम पानी पीना भी कब्ज का कारण बन सकता है, जो अक्सर पेट फूलने की समस्या को बढ़ाता है। च्युइंग गम चबाने या खाना खाते समय बात करने से भी हम ज्यादा हवा निगल लेते हैं, जो पेट में गैस बनाती है। अनियमित खान-पान और देर रात खाना खाने की आदत भी इस समस्या को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bloating Causes and Treatment Know Natural ways to reduce bloating pet phulne ki samasya kaise dur karen
पेट फूलने की समस्या - फोटो : Freepik.com

बचाव के लिए अपनाएं ये आसान आहार संबंधी उपाय
पेट फूलने से बचने के लिए आप कुछ आसान आहार संबंधी बदलाव कर सकते हैं-

  • अपने भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं और खाने के लिए पर्याप्त समय निकालें। इससे कम हवा अंदर जाएगी और पाचन भी बेहतर होगा।
  • कुछ लोगों को विशेष खाद्य पदार्थों से ज्यादा गैस बनती है। उन खाद्य पदार्थों की पहचान करें और उनका सेवन सीमित करें।
  • कोल्ड ड्रिंक और कृत्रिम मिठास वाले उत्पादों से परहेज करें।
  • अगर आप कम फाइबर खाते हैं, तो इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं और साथ में पानी भी खूब पिएं, ताकि कब्ज न हो।
  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और पाचन सुचारू रहे।

 

ये भी पढ़ें- Weight Loss: क्या वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना जरूरी है? जानिए क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ
विज्ञापन
Bloating Causes and Treatment Know Natural ways to reduce bloating pet phulne ki samasya kaise dur karen
पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव - फोटो : Freepik.com

जीवनशैली में बदलाव
खाने-पीने की आदतों में बदलाव के साथ-साथ अपनी जीवनशैली को सुधारना भी पेट फूलने की समस्या से आराम दिला सकता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट कसरत करें ताकि आपकी आंतें ठीक से काम करें। मानसिक तनाव न लें, और तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। एक साथ ज्यादा खाने के बजाय, थोड़ा-थोड़ा कई बार खाएं।

अगर आपको पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो च्युइंग गम चबाने से बचें। आप दही या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, जो पाचन क्रिया को अच्छा रखने में मदद करते हैं। अगर पेट फूलना लगातार बना रहे, बहुत ज्यादा दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed