फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: काला-रसीला ये फल कई पोषक तत्वों से भरपूर, डायबिटीज रोगी जरूर करें इसका सेवन

Tue, 11 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
black plum health benefits in hindi jamun khane ke kya fayde hain
जामुन के फायदे - फोटो : iStock

मानसून का मौसम वैसे तो अपने साथ कई प्रकार की बीमारियां लेकर आता है, पर इस मौसम में कुछ ऐसे फल और सब्जियां भी उपलब्ध होती हैं जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती हैं। जामुन ऐसा ही फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद पाया गया है। इस फल से आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम सहित कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।



डायबिटीज रोगियों को जामुन खाने की सलाह दी जाती है, ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। जामुन को लो कैलोरी वाला फल माना जाता है, इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स कई रोगों के जोखिमों को कम कर सकते हैं। जामुन का मूत्रवर्धक प्रभाव किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन में मौजूद हाई एल्कलॉइड की  मात्रा हाइपरग्लाइकेमिया को नियंत्रित करने में प्रभावी है।

आइए जामुन खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

black plum health benefits in hindi jamun khane ke kya fayde hain
जामुन में कम होती है कैलोरी - फोटो : istock

लो कैलोरी वाला फल

लो कैलोरी वाले डाइट का पालन कर रहे हैं तो जामुन आपकी पहली पसंद हो सकती है क्योंकि इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है। यही कारण है कि  यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। आप बिना वजन की चिंता किए इसका सेवन कर सकते हैं और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। जामुन में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

black plum health benefits in hindi jamun khane ke kya fayde hain
जामुन में मौजूद पोषक तत्व - फोटो : getty images

फाइबर और विटामिन-सी वाला फल

जामुन फाइबर से भरपूर होता है जो क्रोनिक बीमारियों से बचाने, पाचन को ठीक रखने (कब्ज, आंतों के विकार, मतली, दस्त और पेचिश जैसी कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं)  में लाभकारी होता है। डायबिटीज में जामुन के लाभकारी होने का एक कारण इसमें मोजूद फाइबर की मात्रा भी होती है। 

फाइबर के अलावा ये विटामिन-सी का भी उत्कृष्ट स्रोत है जो इम्युनिटी को बढ़ावा देने के साथ घावों को भरने, दांतों, हड्डियों और पूरे शरीर के लिए जरूरी मानी जाती है। विटामिन सी के कारण, इस फल का नियमित सेवन त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखने में भी योगदान देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
black plum health benefits in hindi jamun khane ke kya fayde hain
हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाला फल - फोटो : iStock

खून की कमी होती है दूर

जामुन खाने का एक फायदा ये भी है कि ये आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। जामुन में विटामिन सी और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो खून की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। जामुन में मौजूद आयरन तत्व रक्त शोधक के रूप में भी काम करता है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है जो आपके पूरे शरीर के लिए समस्याकारक स्थिति है।

विज्ञापन
black plum health benefits in hindi jamun khane ke kya fayde hain
हृदय के लिए लाभकारी फल - फोटो : Pixabay

दिल को भी रखता है स्वस्थ 

जामुन आपके हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है। जामुन में मौजूद डाइट्री फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और प्लाक के निर्माण को रोकने में लाभकारी पाए गए हैं। इस फल में पोटेशियम होता है जो रक्तचाप को कम करके रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है जिससे हार्ट की समस्या कम होती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed