फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर बड़ी खबर, जानें कबतक मिलेगी मंजूरी, कब से शुरू होगा टीकाकरण 

Sat, 03 Oct 2020 06:52 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Big breakthrough in Oxford coronavirus vaccine to be register in December and Vaccination to start within six months:
Oxford vaccine Update - फोटो : Amar Ujala

कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के देशों को इसकी एक ऐसी वैक्सीन की इंतजार है, जो कोविड के खिलाफ कारगर हो और सुरक्षित भी हो। रूस और चीन ने वैक्सीन तो बना ली है, लेकिन व्यापक पैमाने पर टीकाकरण के लिए अबतक उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि जल्द किसी कारगर वैक्सीन को हरी झंडी मिले और लोगों के टीकाकरण के लिए उपलब्ध हो। इसी इंतजार के बीच कोरोना वायरस वैक्सीन की रेस में आगे चल रहे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन पर लंदन से बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही वैक्सीन को स्वास्थ्य नियामकों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। इसके बाद टीकाकरण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 

Big breakthrough in Oxford coronavirus vaccine to be register in December and Vaccination to start within six months:
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक कोरोनो की वैक्सीन को स्वास्थ्य नियामकों द्वारा हरी झंडी मिल सकती है। इसके बाद छह महीने या उससे भी कम समय में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। द टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में क्रिसमस तक इस वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा फार्मास्यूटिकल दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर यह वैक्सीन तैयार की जा रही है, जो कि अंतिम चरण के ट्रायल से गुजर रही है। 

Big breakthrough in Oxford coronavirus vaccine to be register in December and Vaccination to start within six months:
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Social Media

द टाइम्स ने वैक्सीन निर्माण और वितरण से जुड़े ब्रिटेन के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि टीकाकरण के एक रोल-आउट कार्यक्रम में वैक्सीन के मंजूरी मिलने के बाद छह महीने या उससे कम समय लग सकता है। एक सरकारी सूत्र ने अखबार से कहा कि हम करीब छह महीना मानकर चल रहे हैं, हालांकि इससे कम ही समय लगने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big breakthrough in Oxford coronavirus vaccine to be register in December and Vaccination to start within six months:
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन और टीकाकरण से जुड़ी ब्रिटेन की एक संयुक्त समिति द्वारा तैयार प्रोटोकॉल के तहत, मंजूरी मिलने के बाद कोई भी वैक्सीन पहले 65 से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। इसके बाद उच्च जोखिम (High Risk) वाले लोगों को दी जाएगी। इनमें अल्पसंख्यक और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग शामिल होंगे। 50 से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और बाकी युवाओं को इसके बाद वैक्सीन दी जाएगी। फिलहाल बच्चों को इस टीकाकरण कार्यक्रम से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
Big breakthrough in Oxford coronavirus vaccine to be register in December and Vaccination to start within six months:
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटिश सरकार ने टीकाकरण के रोल-आउट कार्यक्रम तैयार होते ही 100 मिलियन खुराक तैयार करने का आदेश दिया है। जैसे ही वैक्सीन सभी चरणों के ट्रायल में सफल हो और तमाम विनियामक नियमों को पास होने के दौरान ही वैक्सीन का उत्पादन जारी रहेगा, ताकि समय की बचत हो सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed