फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Drinks: नारियल पानी को गर्मियों का सबसे फायदेमंद पेय मानते हैं विशेषज्ञ, जानिए इससे सेहत को होने वाले लाभ

Sat, 30 Apr 2022 05:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Apr 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
best summer drink, how coconut water beneficial for hydration and diabetes
नारियल पानी के फायदे - फोटो : iStock

गर्मियों का यह मौसम हमारी सेहत के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस दौरान बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन, पेट की खराबी और हीट स्ट्रोक की समस्या होना बहुत आम है। कुछ स्थितियों में यह समस्याएं बड़ी मुश्किलों का भी कारण बन सकती हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को लगातार गर्मी से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। विशेषकर इस मौसम में हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि तेज धूप और बढ़े हुए तापमान के कारण पसीना अधिक होता है, जिससे शरीर में मौजूद पानी खत्म होने लगता है।



गर्मी के दिनों में तो वैसे कई प्रकार का ठंडे पेय बाजार में उपलब्ध होते हैं, पर सेहत के लिहाज से स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन्हें काफी नुकसानदायक मानते हैं। ऐसे में आपको उन पेय पर ध्यान देना चाहिए जो डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ शरीर को लाभ भी दे सकें। नारियल पानी ऐसा ही एक पेय है जिसे गर्मियों का सबसे फायदेमंद और स्वास्थवर्धक माना जाता है। अध्ययन भी इससे होने वाले लाभ की पुष्टि करते हैं। आइए नारियल पानी से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

best summer drink, how coconut water beneficial for hydration and diabetes
गर्मियों में नारियल पानी के लाभ - फोटो : iStock

हृदय रोगों से बचाव

हृदय रोग से बचाव के लिए किए गए अध्ययनों में नारियल पानी पीने को फायदेमंद बताया गया है। यह हृदय रोगों का कारण बनने वाले वसा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। साल 2008 में किए गए एक शोध से पता चलता है कि नारियल पानी 45 दिनों में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में सहायक है।

हालांकि यह पशु आधारित अध्ययन का परिणाम है, इंसानों में इसकी पुष्टि के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है। नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्वों की श्रंखला शरीर को स्वस्थ रखने में विशेष लाभप्रद हो सकती है।  

best summer drink, how coconut water beneficial for hydration and diabetes
डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पिएं नारियल पानी - फोटो : istock

निर्जलीकरण से बचाता है

गर्मियों में सेहत का ख्याल रखने के लिए नारियल पानी अच्छा विकल्प हो सकता है। स्वाद के साथ इसे बेहतर सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स की प्रचुरता होती है, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है। नारियल पानी में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है, ऐसे में यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best summer drink, how coconut water beneficial for hydration and diabetes
मुधुमेह के पेय - फोटो : iStock

क्या डायबिटीज रोगी पी सकते हैं नारियल पानी?

नारियल पानी को लेकर हुए शोध इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। शोध से चलता है कि नारियल पानी, ब्लड शुगर के लेवल को नहीं बढ़ाता है।

इसी से संबंधित साल 2015 में चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है। अध्ययन में जिन चूहों को नारियल पानी दिया गया उनका हीमोग्लोबिन A1c स्तर कम पाया गया। हालांकि इंसानों में इसके प्रभावों की पुष्टि के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

विज्ञापन
best summer drink, how coconut water beneficial for hydration and diabetes
नारियल पानी की पोषकता - फोटो : iStock

किडनी स्टोन का कम होता है जोखिम

किडनी स्टोन की रोकथाम के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। साल 2013 में गुर्दे की पथरी वाले चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नारियल पानी, क्रिस्टल को किडनी और मूत्र पथ में चिपकने से रोकने से सहायक है। यही क्रिस्टल एकत्रित होकर स्टोन बनते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व किडनी की विषाक्तता को कम करने में भी मददगार हैं, जिससे किडनी स्टोन बनने का जोखिम कम हो जाता है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed