फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सर्दियों का यह खाद्य पदार्थ विटामिन-डी का सबसे कारगर और सस्ता स्रोत, हृदय रोगों में भी इसके लाभ

Fri, 11 Nov 2022 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Nov 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
Best Source of Vitamin D in Winter, peanuts benefit for heart and weight loss in Hindi
मूंगफली खाने से सेहत को होने वाले फायदे - फोटो : istock

सर्दियों का यह मौसम खान-पान की दृष्टि से कई प्रकार से काफी पसंदीदा माना जाता है। इस मौसम में कई फल और सब्जियां बहुतायत में उपलब्ध होती हैं, जिनका सेवन करना शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मददगार हो सकता है। इस मौसम में मूंगफली भी बहुतयात में उपलब्ध होती है, अपने स्वाद के साथ मूंगफली कई ऐसे विटामिन्स और पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है, जिससे हृदय रोग जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिल सकती है। मूंगफली, विटामिन-डी का भी बेहतर स्रोत  है, जिसे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए आवश्यक माना जाता है।



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, मूंगफली प्रोटीन, स्वस्थ वसा और विभिन्न स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि मूंगफली वजन घटाने के लिए भी उपयोगी हो सकती है और हृदय रोगों के कारकों को कम करने में भी फायदेमंद है। देश के कई हिस्सों में मूंगफली को बादाम के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें बादाम के ज्यादातर गुण होते हैं।

आइए जानते हैं मूंगफली खाना किस प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Best Source of Vitamin D in Winter, peanuts benefit for heart and weight loss in Hindi
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं मूंगफली - फोटो : Istock

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

मूंगफली खाना हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर खाद्य विकल्प हो सकता है। मूंगफली में असंतृप्त वसा की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित समस्याओं को कम करने में लाभकारी हो सकती है। मूंगफली, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व रक्त के थक्कों को बनने से रोकने में मदद करती है जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। 

Best Source of Vitamin D in Winter, peanuts benefit for heart and weight loss in Hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

मूंगफली वजन कम करने में सहायक

अध्ययनों में पाया गया है कि मूंगफली प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ कैलोरी में कम होती है, जिसके सेवन से शरीर को फिट रखते हुए वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। प्रोटीन से भरपूर नट्स में मूंगफली और बादाम दोनों को सबसे बेहतर माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग अपने आहार में मूंगफली को शामिल करते हैं, उनमें वजन बढ़ने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Source of Vitamin D in Winter, peanuts benefit for heart and weight loss in Hindi
मूंगफली से हड्डियां रहती हैं स्वस्थ - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए फायदेमंद है मूंगफली

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, शोधकर्ताओं ने पाया कि आहार में विटामिन-डी वाली चीजों को शामिल करना स्वस्थ भोजन का विकल्प हो सकता है। मूंगफली, मैंगनीज और फास्फोरस का भी समृद्ध स्रोत है, ये पोषक तत्व हड्डियों की मजबूत बनाए रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है। वहीं विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन करना कैल्शियम के भंडारण में सहायक है।

विज्ञापन
Best Source of Vitamin D in Winter, peanuts benefit for heart and weight loss in Hindi
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं - फोटो : istock

मस्तिष्क के लिए मूंगफली के फायदे

स्वस्थ और तेज दिमाग के लिए नियमित रूप से विटामिन बी1, नियासिन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, मूंगफली इन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि मूंगफली खाने से आपका दिमाग अधिक सक्रिय और तेज हो जाता है। नियासिन और विटामिन बी1 उम्र से संबंधित संज्ञानात्मक क्षमता में गिरावट और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार हो सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed