फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boost Immunity: ये आयुर्वेदिक औषधियां देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Mon, 30 Oct 2023 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Oct 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
Best Immunity Booster In Ayurveda in Hindi Know Herbal Immunity Booster Products
आयुर्वेदिक औषधियां - फोटो : पेक्सेल्स

Best Immunity Booster In Ayurveda : रोग प्रतिरोधक क्षमता सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर की रक्षा प्रणाली का हिस्सा होती है जो बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाव में मदद करती है। एक मजबूत इम्यूनिटी रोगों, इन्फेक्शन जैसे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के खिलाफ कवच का कार्य करती है।



रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के कई तरीके हैं। अपनी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाकर, खानपान पर ध्यान देकर और व्यायाम व योग के माध्यम से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इम्यूनिटी मजबूत करने के आयुर्वेदिक उपाय भी हैं। घर पर रखी कुछ चमत्कारी फायदे वाली जड़ी बूटियों और मसालों के उपयोग से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में, जो लगभग हर घर में पाई जाती हैं। वहीं बहुत कम पैसों में आसानी से मिल जाती हैं। इन औषधियों का सेवन इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही कई अन्य बीमारियों में भी असरदार है।

Best Immunity Booster In Ayurveda in Hindi Know Herbal Immunity Booster Products
Superfood - फोटो : Pixabay

क्या है आयुर्वेद

आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में सहायक है। आयुर्वेद का शाब्दिक अर्थ 'आयुर' यानी जीवन और 'वेद' यानी ज्ञान से है। आयुर्वेद के अनुसार, व्यक्ति का स्वास्थ्य उसके शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर निर्भर करता है। इस प्रणाली में उपचार के लिए जड़ी-बूटियां, आहार, प्राणायाम, योग और ध्यान आदि का उपयोग होता है।

Best Immunity Booster In Ayurveda in Hindi Know Herbal Immunity Booster Products
तुलसी के पत्ते - फोटो : Istock

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे

आयुर्वेद में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खे सुझाए जाते हैं। ये नुस्खे आपके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ आयुर्वेदिक सुझाव दिए गए हैं:

तुलसी

तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेंट्री, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तुलसी के पत्ते इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप तुलसी के पत्तों का काढ़ा बना सकते हैं या सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Immunity Booster In Ayurveda in Hindi Know Herbal Immunity Booster Products
giloy - फोटो : istock

गिलोय

गिलोय एक प्राकृतिक औषधि है जिसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आप गिलोय की अर्क (गिलोय का रस) का सेवन कर सकते हैं। कोविड काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे थे। उस दौरान इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गिलोय का सेवन बढ़ गया था। 

विज्ञापन
Best Immunity Booster In Ayurveda in Hindi Know Herbal Immunity Booster Products
amla - फोटो : file photo

आंवला

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फ्लेवोनॉयड और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। ताजा कच्चा आंवला या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed