फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है इन फलों का सेवन, इम्यूनिटी और यौन शक्ति दोनों के लिए रामबाण

Tue, 27 Jul 2021 08:53 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 27 Jul 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
best fruits for men's health, fruits that increase sexual power
कैसे सेहतमंद बने रहें पुरुष? - फोटो : Social media

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन के लिए सभी लोगों को आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के साथ रोजाना कम से कम एक मौसमी फल का सेवन जरूर करना चाहिए। खान-पान की आदतें सीधे तौर पर स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। विशेषकर फलों से शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। हर मौसम में आपको कई ऐसे फल मिल जाते हैं जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि यहां ध्यान देने की बात यह है कि पुरुषों और महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता भिन्न हो सकती है।
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना तमाम प्रकार के पोषक तत्वों जैसे विटामिन-ए, बी, सी, डी, ई, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि की आवश्यकता होती है। अक्सर भोजन से इनकी पूर्ति नहीं हो पाती है, यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। फलों से कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
आइए इस लेख में हम ऐसे ही फलों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन सभी पुरुषों के लिए बेहद आवश्यक होता है। इन फलों को आहार में शामिल करके आप कई तरह से सेहत के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

best fruits for men's health, fruits that increase sexual power
कीवी के फायदे अनेकों - फोटो : Pixabay

रोजाना खाएं एक कीवी 
कोरोना काल में कीवी की मांग तेजी से बढ़ी है। इस फल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। यह थकान से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यानी कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ यह फल यौन शक्ति के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा सकता है।

best fruits for men's health, fruits that increase sexual power
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सेब का सेवन - फोटो : Pixabay

सेब खाने के कई फायदे
पुरानी कहावत रही है, रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेब शरीर की कमजोरी को दूर भगाता है और यौन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण प्रतिरक्षा तंत्र की सुरक्षा करने और उसे मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। पुरुषों को नियमित रूप से एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। सेब का सेवन पाचन समस्याओं को ठीक करने में भी कारगर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best fruits for men's health, fruits that increase sexual power
अनार खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

अनार जरूर खाएं 
अनार को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। नियमित रूप से अनार के जूस के सेवन से पाचन तंत्र और हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा यह हड्डियों और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अनार का जूस पुरुषों में नपुंसकता के इलाज में भी लाभदायक होता है। शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करने में इस फल से बेहतर और क्या हो सकता है?

विज्ञापन
best fruits for men's health, fruits that increase sexual power
मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं केले - फोटो : iStock

केला
आसानी से और लगभग हर मौसम में उपलब्ध यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम होते हैं, जो सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाते हैं और साथ ही यह पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को भी दूर करते हैं। यह शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए केले का सेवन सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। बॉडाबिल्डरों के बीच केले को सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है।



--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु राय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु राय दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed