फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: डाइटीशियन की सलाह- आहार में शामिल करें ये पांच चीजें, हार्ट की 40% समस्याओं से कर सकेंगे बचाव

Sat, 17 Feb 2024 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
best diet plan to keep heart healthy tips to prevent heart disease in hindi
हार्ट को स्वस्थ रखने वाले आहार - फोटो : iStock

हृदय रोगों की समस्या पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी है, आश्चर्यजनक रूप से कम आयु के लोग न सिर्फ हृदय की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं साथ ही इसके कारण मौत का जोखिम भी अधिक हो गया है। ज्यादातर शोध बताते हैं कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इस रोग का एक कारक हो सकती है। समय पर इसपर ध्यान न देने के कारण हार्ट अटैक का जोखिम भी हो सकता है।



हृदय स्वास्थ्य की बढ़ती दिक्कतों से बचाव के लिए आहार में सुधार करना जरूरी हो जाता है।

अमर उजाला से बातचीत में डाइटीशियन प्रियंका सहाय बताती हैं, जिस तरह से कम आयु के लोगों में हृदय रोगों की समस्या देखी जा रही है, ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते इसके खतरों को जानें और बचाव के उपाय शुरू कर दें। आहार में कुछ प्रकार की चीजों को शामिल करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

best diet plan to keep heart healthy tips to prevent heart disease in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : istock

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

डाइटीशियन प्रियंका बताती हैं, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत है। सिर्फ डाइट या लाइफस्टाइल में सुधार करके ही लाभ नहीं पाया जा सकता है, इसके लिए दोनों का सामंजस्य जरूरी है। अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ चीजों को अगर नियमित आहार का हिस्सा बना लिया जाता है तो इससे लाभ मिल सकता है।

हृदय की 40 फीसदी तक बीमारियों के खतरे को कम करने में स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन से मदद मिल सकती है। आइए इस डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

best diet plan to keep heart healthy tips to prevent heart disease in hindi
ओमेगा-3 वाली चीजों के लाभ - फोटो : iStock

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का आहार में शामिल किया जा सकता है-

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है, ओमेगा-3। ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को आहार का हिस्सा बनाकर हार्ट की समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। ओमेगा-3 स्वस्थ वसा का एक प्रकार है जो हृदय की गति को ठीक रखने और रक्तचाप को कंट्रोल रखने में मदद करता है। कुछ प्रकार के फैटी फिश, नट्स में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 
  • हार्ट की समस्याओं से बचाव के लिए आहार में ऑलिव ऑयल को शामिल करना भी बहुत फायदेमंद है। ऑलिव ऑयल भी स्वस्थ वसा है जो हृदय के लिए आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। रक्त वाहिकाओं को मजबूती देने और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में ऑलिव ऑयल का सेवन करना मददगार हो सकता है।
  • नट्स भी हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत आवश्यक माने जाते हैं। प्रतिदिन एक मुट्ठी अखरोट आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। यह हृदय की धमनियों में सूजन को रोकने और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी आपके लिए सहायक है। अखरोट की ही तरह बादाम को भी डाइट में शामिल करना हार्ट के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best diet plan to keep heart healthy tips to prevent heart disease in hindi
शरीर को स्वस्थ रखने वाले आहार - फोटो : istock
  • शोधकर्ताओं ने बताया कि आहार में शकरकंद को शामिल करना भी हार्ट के लिए लाभप्रद है। शकरकंद लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ फाइबर, विटामिन-ए और लाइकोपीन से भी भरपूर होता है। हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के लिए डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। 
  • हार्ट की समस्याओं को कम करने में विटामिन-सी की भी बड़ी भूमिका रही है। मीठे और रसीले संतरे में कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाला फाइबर पेक्टिन होता है। इनमें पोटेशियम भी होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार है। एक अध्ययन में पाया गया है कि दिन में 100 मिली संतरे का जूस पीना डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है जिससे हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed