फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: जानिए क्यों सर्वांगासन को माना जाता है सबसे फायदेमंद योग, क्या हैं इसके लाभ?

Fri, 19 Nov 2021 11:57 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
benefits of sarvangasana yoga for health, all you need to know
सर्वांगासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित योग और व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। सर्वांगासन योग का नियमित अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, सर्वांगासन उन आसनों में से एक है जिससे पूरे शरीर का अभ्यास हो जाता है। यह आपके शरीर के सभी आंतरिक अंगों को मजबूती देने के साथ कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। सर्वांगासन को शोल्डर पोज के नाम से भी जाना जाता है।



इस योग मुद्रा का अभ्यास करने से गले में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, यही कारण है कि इसे थायरॉइड ग्रंथि को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को यौन विकार होते हैं, उनके लिए भी सर्वांगासन योग को लाभदायक माना जाता है। आइए इस योग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

benefits of sarvangasana yoga for health, all you need to know
सर्वांगासन योग के लाभ - फोटो : Istock

सर्वांगासन योग कैसे करें?
पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करने, तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने और रक्त के प्रवाह को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सर्वांगासन योग को विशेष लाभदायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों 90 डिग्री तक ऊपर की ओर ले जाएं। पांवों को सिर की सीध में रखें। शरीर को इस तरह से सीधा रखें कि ठोड़ी छाती पर आकर लगे। इस अवस्था में कुछ समय रहने के बाद धीरे-धीरे मूल अवस्था में लौटें।

benefits of sarvangasana yoga for health, all you need to know
रोजाना कीजिए सर्वांगासन योग - फोटो : Istock

सर्वांगासन योग के लाभ

  • कमर और उसके आसपास (जिसे हर्निया भी कहा जाता है) के हिस्सों में होने वाले रोग ठीक किए जा सकते हैं।
  • सर्वांगासन का नियमित रूप से अभ्यास शरीर के वजन को कम करने और सही वजन को बनाए रखने में सहायक है।
  • महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी विकार, बार-बार गर्भपात, प्रदर और बांझपन भी इससे ठीक हो सकता है।
  • किडनी के विकार ठीक हो जाते हैं और मूत्राशय भी ठीक से काम करने लगता है।
  • इस योग मुद्रा के नियमित अभ्यास से आंखों की रोशनी तेज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of sarvangasana yoga for health, all you need to know
त्वचा को रखता है स्वस्थ - फोटो : istock
त्वचा बनाए ऱखता है स्वस्थ

सर्वांगासन योग रक्त को शुद्ध करता है, इसलिए ल्यूकेमिया और इस तरह के अन्य त्वचा रोग आसानी इस योग के अभ्यास से ठीक हो जाते हैं। त्वचा का सिकुड़ना, चेहरे पर झुर्रियां, बूढ़ा दिखना और जकड़न जैसी समस्या के लिए इस योग को लाभदायक माना जाता है, यह त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है। अस्थमा, लिवर रोग, आंतों के विकार, कब्ज, मधुमेह, और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी इससे ठीक हो जाती है।



------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed