फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों के पीलेपन से पाना चाहते हैं जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Wed, 27 Jan 2021 09:16 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
benefits of mustard oil in yellow teeth home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर दांतों पर पीले धब्बे हों तो वो हमें कहीं पर भी शर्मिंदा कर सकते हैं। दांतों का पीलापन हमारी मुस्कुराहट को खराब करता है। इसकी वजह से लोग किसी के सामने खुलकर हंस नहीं पाते हैं। दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित रुप से देखभाल और सफाई बहुत जरुरी होती है। दांतों को सफेद बनाने के लिए खान-पान का ध्यान भी रखना पड़ता है। दांतों में पीलेपन की समस्या गलत खान-पान की वजह से भी होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। सरसों का तेल इसमें कारगर होता है। इसके उपयोग से आपके दांतों की सफाई होती है औऱ दांत के पीले धब्बे कम होने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

benefits of mustard oil in yellow teeth home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सरसों के तेल के साथ हल्दी मिलाकर इसका उपयोग आप दांत साफ करने के लिए कर सकते हैं। आधे चम्मच हल्दी पाउडर में इतना सरसों का तेल मिलाएं कि एक पेस्ट जैसा तैयार हो जाए। इस पेस्ट को अपनी उंगली से दांतों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें जिस तरह से आप अपने दांत साफ करते हैं। इसका नियमित रुप से उपयोग करने पर कुछ दिनों में आपके दांतों का पीलापन कम होने लगेगा।

benefits of mustard oil in yellow teeth home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दांतों को मजबूत बनाने के लिए नमक बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आजकल कुछ टूथपेस्ट में भी नमक आने लगा है। आधा चम्मच सरसों में चुटकीभर नमक मिलाकर पेस्ट की तरह बना लें। और उस पेस्ट से अपने दातों को साफ करें। इसे कुछ दिनों तक उपयोग करने से आपको दांतों के पीलेपन से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of mustard oil in yellow teeth home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिर्फ सरसों का तेल दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। आप सिर्फ सरसों के तेल से भी अपने दांतों और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं। थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उंगली से अपने दांतों और मसूड़ों पर मसाज करें। एक दो मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें, उसके बाद हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या उसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed