फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर चाहिए चमक या पेट की चर्बी करनी हो कम, तो ये चाय कर सकती है आपकी मदद

Tue, 29 Dec 2020 01:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Benefits of lemon tea for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दी का, लेकिन चाय के शौकीन लोग चाय पीना कभी नहीं भूलते। हालांकि, गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में चाय पीना थोड़ा बढ़ जाता है। वहीं, सर्दी के मौसम में चाय पीने के अपने कई फायदे भी हैं। दूध वाली चाय या फिर हर्बल चाय तो फायदे देती ही है, लेकिन अगर आप सर्दी के मौसम में लेमन टी का सेवन करते हैं तो इसके भी अनेक फायदे आपको मिल सकते हैं। नींबू में कुछ ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को कई लाभ दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर लेमन टी पीने के क्या-क्या फायदे हैं, जो हमें इसका सेवन करने से मिल सकते हैं।

Benefits of lemon tea for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, नींबू में सिट्रीक एसिड पाया जाता है, जो आपकी पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में मदद करता है। लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नाम का कैमिकल होता है, इसलिए अगर आप इस चाय का सेवन करते हैं तो धमनियों में रक्त के थक्के नहीं बनते जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी हो या फिर सर्दी में फ्लू जैसी समस्याओं से दूर रहना हो। इन सबमें लेमन टी आपकी काफी मदद कर सकती है। इसलिए इसका सेवन रोज सुबह करना चाहिए।

Benefits of lemon tea for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लेमन टी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है, जिसके कारण आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। ये आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए भी काफी सही मानी जाती है। नींबू में कैलोरी न के बराबर होती है, जिसके कारण ये वजन घटाने में काफी मददगार हो सकती है। इसके अलावा इस चाय में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट गुण, पोलीफीनोल और विटामिन-सी पाया जाता है। इसके कारण ये शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of lemon tea for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब जानते हैं कि आखिर शरीर को फायदा देने वाली इस लेमन टी को तैयार कैसे करना है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच शहद, एक कप गर्म पानी, एक काली चाय का टी बैग चाहिए। इसके बाद आपको करना ये है कि सबसे पहले आपको नींबू के रस और शहद को मिला लेना है। लेकिन अगर आपके पास नींबू नहीं है तो आप इसकी जगह पर बोतल वाले नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा।

विज्ञापन
Benefits of lemon tea for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

इसके बाद आपको अच्छे से शहद और नींबू के रस को मिलाना है यानी जब तक इसे मिलाना है जब तक कि शहद अच्छे से नींबू के रस में घुल न जाए। इसके बाद इसे एक कप गर्म पानी में डालकर एक बार फिर मिला लें, और टी बैग इसमें डाल लें। फिर तैयार है आपकी लेमन टी। इसके बाद इसे ऊपर से गार्निश करने के लिए नींबू की एक स्लाइस भी लगा सकते हैं। आप इस चाय का रोज सुबह सेवन कर सकते हैं, जो आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed