फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से लेकर फेफड़ों की बीमारी में काम आता है गाजर, और भी हैं इसके कई फायदे

Tue, 29 Dec 2020 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Benefits of eating carrots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

हम अपने खाने में कई तरह की ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जिनसे हमारे शरीर को फायदा मिल सके। साथ ही हम कई तरह के जूस का भी सेवन करते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी हमारी त्वचा समेत हमें कई अन्य फायदे भी देते हैं। लोग अनार, गन्ना, मौसमी या अन्य मिक्स फलों से बना जूस पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। अगर आप गाजर का जूस पीते हैं, तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गाजर के फायदों के बारे में।

Benefits of eating carrots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर का जूस या फिर अगर आप इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर को मिल सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, के, बी 8 समेत कई खनिज पाए जाते हैं। ऐसे में नियमित रूप से गाजर का सेवन करने के अनेक फायदे मिल सकते हैं। हम अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करते। कई तरह की महंगी क्रीम तक लगाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना गाजर का जूस पीते हैं या फिर सलाद खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ सकती है।

Benefits of eating carrots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर रक्त की विषाक्ता कम करता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से चेहरे पर होने वाले कील-मुहासों से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा गाजर में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कि हमारी आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसका सेवन करके आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है। यही नहीं, अगर आप गाजर का सेवन जूस या फिर सलाद के रूप में करते हैं तो इससे रक्त में शर्करा का स्तर ठीक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating carrots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, गाजर का जूस पीने से भी शरीर को फायदा मिलता है। अगर आप गाजर का जूस पीते हैं, तो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। साथ ही गाजर का सेवन करने से शरीर की पाचन शक्ति भी बढ़ती है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आज के दौर में फेफड़ों और कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा बना रहता है, लेकिन अगर गाजर का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इस जोखिम को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Benefits of eating carrots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

गाजर में कैरोटीनॉयड होता है और ये हृदय रोगियों के लिए काफी सही माना जाता है। गाजर खाने से दांतों की चमक बढ़ने के साथ ही मसूड़ों से आने वाला खून भी बंद हो सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, अगर आपकी खांसी नहीं रूक रही है तो आप गाजर का रस निकालकर उसमें काली मिर्च मिलाकर पीते हैं, तो खांसी में काफी आराम मिलता है। साथ ही गाजर शरीर में खून बढ़ाने का भी काम करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed