कुछ लोगों को सांस फूलने की समस्या होती है। सांस फूलने की समस्या अक्सर अस्थमा की परेशानी वाले लोगों में देखने को मिलती है। इससे फेफड़ों में सूजन की समस्या हो जाती है, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत, खांसी जैसी तकलीफें होने लगती हैं। अस्थमा के कारण व्यक्ति को लगातार दवाईयां खानी पड़ती हैं, लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप इससे काफी हद तक राहत पा सकते हैं। कुछ लोगों को सुबह के समय सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होती है। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों से बनी चाय पी सकते हैं, जिससे आपको सांस की तकलीफों में फायदा मिलेगा।
सांस फूलने की समस्या में राहत पहुंचाती हैं ये चाय, रोजाना जरूर करें इनका सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदरक और तुलसी दोनों में ही असरकारक औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों को उबालकर चाय बनाकर पीने से सांस की तकलीफ में राहत मिलती है। शोधों के अनुसार, अदरक और तुलसी दोनों ही अस्थमा में लाभदायक हैं। ये दोनों चीजें सांस की नली की सूजन को कम करती हैं, जिससे सांस लेने की समस्या में राहत मिलती है। अगर आप इस चाय में चीनी न डालें तो ये और भी फायदेमंद होती है, क्योंकि अदरक और तुलसी मधुमेह में भी लाभदायक हैं।
मुल्लेन चाय (मुल्लेन हर्बल टी) में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे ये सर्दी-जुकाम जैसे रोगों में बहुत लाभदायक मानी जाती है। ये चाय श्वसन से जुड़ी समस्याओं में भी बहुत लाभदायक है। ये श्वसन मार्ग की सूजन को कम करके मांसपेशियों को आराम दिलाती है। इसलिए अस्थमा के लक्षणों में ये चाय लाभदायक रहती है।
इस चाय को बनाने के लिए यूकेलिप्टस के पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। यूकेलिप्टिस के पत्तों में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो अस्थमा के लक्षणों में आराम दिलाते हैं। सांस से जुड़ी तकलीफों में आप इस चाय का उपयोग कर सकते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।