फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में शकरकंद खाने से हो सकते हैं अनेक लाभ, जानें इसके फायदों के बारे में

Mon, 28 Dec 2020 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Dec 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Benefits of eating sweet potato in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी के मौसम में व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां होने का डर रहता है। सर्दी-जुकाम, बुखार आना जैसी चीजें इस मौसम में आम होती हैं। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना काफी जरूरी होता है। साथ ही इस मौसम में शरीर को गर्माहट भी चाहिए होती है, जिसके लिए हम गर्म चीजों का सेवन करते हैं और साथ ही गर्म कपड़े भी पहनते हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि शकरकंद खाने से न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि ये हमें कई गंभीर बीमारियों में राहत पाने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Benefits of eating sweet potato in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, शकरकंद में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, बी और सी मौजूद होते हैं और ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शकरकंद में मौजूद पोटेशियम की वजह से ये हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। साथ ही ये हमारे बल्ड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। इससे हृदय से जुड़ी जो भी समस्याएं होती हैं, उनके खतरे को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर हृदय से जुड़ी बीमारियों में लाभ लेना हो, तो शकरकंद का सेवन इसमें काफी मदद कर सकता है।

Benefits of eating sweet potato in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज यानि मधुमेह के मरीजों के लिए वैसे तो खतरा हमेशा ही बना रहता है, लेकिन मौसम अगर सर्दियों का हो तो ये जोखिम ज्यादा बढ़ने का डर लगा रहता है। लेकिन अगर आप इसमें मदद चाहते हैं तो आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। साल 2008 में इसको लेकर एक अध्ययन किया गया, जिसमें पाया गया कि सफेद चमड़ी वाले शकरकंद के अर्क ने टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार किया। इसलिए शकरकंद को डायबिटीज के मरीजों के लिए सही माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating sweet potato in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शकरकंद कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मददगार होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन का एक स्त्रोत पाया जाता है। ये एक प्लांट पिगमेंट है जो कि शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। वहीं, बीटा-कैरोटीन भी एक प्रोविटामिन है जो कि बाद में हमारे शरीर में विटामिन-ए के रूप में बदल जाता है। एंटीऑक्सीडेंट प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर समेत कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Benefits of eating sweet potato in winter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

सर्दियों में सांस से जुड़ी समस्या जैसे अस्थमा के मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में शकरकंद के सेवन से अस्थमा से पीड़ित लोगों में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी चीजें होती हैं। लेकिन शकरकंद में विटामिन-सी होने की वजह से ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। इसके अलावा शकरकंद शरीर में आयरन को अवशोषित करने और खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed