फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इन चीजों का करते हैं एक साथ सेवन, तो पाचन शक्ति हो सकती है कमजोर

Mon, 28 Dec 2020 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Dec 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Do not consume these things together digestion may be weak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

कई लोग अपनी सेहत को लेकर बड़े ही जागरूक होते हैं, जिसके कारण वो अपना भोजन समय पर करते हैं। साथ ही उन चीजों को अपने खाने में शामिल करते हैं, जो उनके शरीर को फायदा दे सके। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने खानपान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते और अपने खाने में कई ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं, जिनकी मनाही आयुर्वेद के अनुसार की गई है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कई चीजें ऐसी हैं, जो पेट में जाकर हमारी तबियत बिगाड़ने के लिए काफी होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन एक साथ करना हमारे लिए फायदेमंद नहीं हो सकता।

Do not consume these things together digestion may be weak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दही खाना काफी लोगों को पसंद होता है। अगर आपको अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है, तो फिर आपको रोज एक चम्मच दही खानी चाहिए। इसके अलावा दही दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन आपको दही के साथ नहीं करना चाहिए। इसमें सबसे पहला नाम है खट्टे फलों का। आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ खट्टे फलों का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

Do not consume these things together digestion may be weak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसा इसलिए क्योंकि फलों और दही में अलग-अलग एंजाइम होते हैं, जिसके कारण अगर इनका सेवन साथ में किया जाए तो इन्हें पचने में दिक्कत होती है। इसी वजह से दही के साथ खट्टे फलों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दूसरी तरफ दही को गर्म चीजों के साथ भी न लेने के लिए कहा जाता है। उदाहरण के लिए मछली। दरअसल, दही और मछली दोनों की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में अगर इनका सेवन साथ में किया जाए, तो ये सही नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not consume these things together digestion may be weak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

दूध हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन करने के बाद दूध नहीं पीने की सलाह दी जाती है। जैसे, हरी सब्जियां और मूली अगर आप खा चुके हैं तो इसके बाद दूध नहीं पीना चाहिए। उड़द की दाल खाने के बाद भी दूध का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। वहीं, अगर आप पनीर, मीट और अंडे जैसी चीजें खाने के बाद दूध पीते हैं, तो ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके पाचन में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
Do not consume these things together digestion may be weak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ठंडे पानी के साथ, तेल, घी, अमरूद, जामुन, मूंगफली और खीरा जैसी चीजें खाना भी शरीर के लिए फायदेमंद नहीं बताया जाता है। वहीं, अगर आपको बुखार चढ़ रहा है तो शहद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शरीर में पित्त बढ़ता है। साथ ही शहद को गर्म करके भी नहीं खाना चाहिए। शहद के साथ मक्खन और घी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा खीरे के साथ शराब, खटाई, कटहल और सत्तू भी नहीं खाना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed