{"_id":"60b66524c2a6b16026379739","slug":"benefits-of-eating-raw-mango-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में कच्चा आम खाने से होते हैं ये फायदे, हार्मोंस को रखता है संतुलित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में कच्चा आम खाने से होते हैं ये फायदे, हार्मोंस को रखता है संतुलित
कच्चा आम गर्मियों में खूब आता है। कई लोग इसे सलाद, अचार, चटनी और भी कई सारे तरीकों से इसका सेवन करते हैं। कच्चे आम का सेवन बहुत लाभदायक होता है। विशेषकर गर्मी के मौसम में तो इसे खाना ही चाहिए। सफर के दौरान भी पुराने लोग अपने साथ कच्चा आम जरूर रखते थे ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो सके। कच्चे आम में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और जल की अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- ऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं जो कि वर्तमान में श रीर के लिए बहुत आवश्यक है। रोचक बात यह है कि जहां आम की तासीर गर्म होती है, वहीं कच्चे आम की तासीर एकदम ठंडी होती है इसलिए इसके सेवन से पेट में गर्मी नहीं होती है बल्कि एसिडिटी या पेट की कोई अन्य समस्या होती है तो उसे ठीक करने के लिए जरूर इसका सेवन किया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कच्चे आम के सेवन से होने वाले महत्वपूर्ण फायदे।
2 of 5
सारा पानी पसीना बनकर निकल जाता है
- फोटो : Pixels
पानी की कमी न होने दे
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी हो जाती है क्योंकि शरीर से सारा पानी पसीना बनकर निकल जाता है। ऐसे में कच्चे आम का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। यदि हम गर्मी में प्यास बुझाने के लिए किसी जूस का सेवन करते हैं तो वह हमें नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि उसमें शक्कर की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन कच्चे आम से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है।
3 of 5
आंतों के साफ होने से कई बार कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है
- फोटो : social media
कब्ज
यदि आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, तब तो आपको कच्चे आम का सेवन करना ही चाहिए। कच्चे आम के सेवन से आंत साफ हो जाती हैं। आंतों के साफ होने से कई बार कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके सेवन से आपका पाचनतंत्र बेहतर ही होता है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में तो अवश्य करें। दस्त, अपच और एनल फिशर जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में भी कच्चा आम बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कच्चे आम में विटामिन ए और ई, दोनों पाए जाते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्मोन्स को करे संतुलित
कच्चा आम हमारे हार्मोन्स को संतुलित रखने में भी बहुत लाभदायक है। कच्चे आम में विटामिन ए और ई, दोनों पाए जाते हैं जो कि हार्मोन्स को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। इसमें पेक्टिन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं, जिससे कि हमारा मन अच्छा रहता है इसलिए मन ठीक न होने पर कच्चे आम का सेवन करना आपके लिए एकदम ठीक रहेगा। ये आपको स्वस्थ भी रखेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कच्चे आम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं
- फोटो : pixa
आंखों को रखे स्वस्थ
आंखों के स्वास्थ्य के लिए कच्चे आम का सेवन बहुत लाभकारी है। कच्चे आम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें कि फ्लेवोनॉयड्स, अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन और बीटा- क्रिप्टोक्सांथिन पाए जाते हैं। इनके सेवन से हमारे देखने की क्षमता तो विकसित होती ही है, साथ ही यदि हम स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करते हैं और उससे हमारी आंखों में जलन, लालपन आदि समस्याएं होती हैं तो उसमें भी राहत मिलती है।
नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।