आपने आज तक यह तो बहुत सुना होगा कि मटके का पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, पर इससे क्या फायदे होते हैं उनसे अंजान होंगे आप। क्या आपको मालूम है कि मटके का पानी पीने से एसिडिटी की छुट्टी हो जाती है। मटका ऐसे ही और भी कई जादुई गुणोंं से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है
रोजाना इसका पानी पीने से शरीक की इम्युनिटी पावर अच्छी होती है। साथ ही यह पानच क्रिया को स्ट्रांग करने में भी मदद करता है। खास बात यह है कि घड़े में पानी स्टोर करके पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ जाता है।
विषैले पदार्थ सोख लेता है
मिट्टी के घड़े में मृदा के गुण होते हैं जो अशुद्धियों को दूर करते हैं। इतना ही नहीं यह पानी में सभी जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों को मिलाने का काम भी करता है। जिस वजह से आपकी सेहत के लिए यह पानी फायदेमंद होता है।
फ्रिज के पानी से बेहतर
फ्रिज में रखे पानी की अपेक्षा में मटका का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। सही मायने में यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
पानी का पीएच लेवल
घड़े की मिट्टी में मौजूद एल्कलाइन उसमें रखे पानी का पीएच बेलेंस कर देती हैं। यह पानी हमें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाचा है। इस पानी को पीने से एसिडिटी ठीक होने के साथ पेट के दर्द में भी राहत मिलती हैं।