Lemon Water Benefits: अगर आप भी चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या के अलावा अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। हमारा आहार जितना ताजा और पौष्टिक चीजों से भरपूर होता है उतना ही ये हमारे शरीर को फायदा देगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन अगर हम सुबह-सुबह खाली पेट करें तो ये हमें काफी फायदा दे सकते हैं। जी हां और इसमें से एक है नींबू। दरअसल, स्वाद बढ़ाने के अलावा नींबू हमारे शरीर को गजब के फायदे देने का भी काम करता है और खासतौर पर अगर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें तो ये काफी फायदे देता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे हैं क्या...
हेल्थ टिप्स: रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीने के हैं कई फायदे, यहां जानें
इन चीजों में करता है मदद:-
नंबर 1
- कब्ज की समस्या से आज के समय में काफी लोग ग्रसित हैं। अगर आप इसमें आराम चाहते हैं तो आप नींबू को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करना होता है। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या में और कब्ज में आराम मिल सकता है।
नंबर 2
- अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो आप गुनगुने पानी में नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में मौजूद फैट को कम करने में भी ये मदद करता है। इसलिए इसका सेवन किया जा सकता है।
नंबर 3
- कोविड-19 के बाद से लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। अगर आपको स्वस्थ रहना है और बीमारियों से दूर रहना है तो इसका मजबूत होना जरूरी हो जाता है। इसमें आपकी मदद नींबू कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। इसलिए आप नींबू का सेवन करके इसे मजबूत कर सकते हैं।
नंबर 4
नींबू आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हेल्दी रहे और आप खूबसूरत भी दिखें तो आप रोजाना सुबह एक गिलास नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी कोलेजन फॉर्मेशन के लिए जरूरी होता है जो आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
.........................................................................................
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।