फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बड़े काम की है ये खास चीज, इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ाती, मोटापा भी करती है कम

Thu, 07 Jan 2021 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Jan 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Benefits of carrot Beetroot kanji
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है खुद को स्वस्थ रखना, क्योंकि इस मौसम में कई ऐसी बीमारियां होती हैं जो पलक झपकते ही हमें अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है और साथ ही हमारा मोटापा भी ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो हम बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसके लिए हम अपना खानपान को बेहतर कर सकते हैं। सर्दियों में हमें सूप और गर्म चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। ऐसी ही एक चीज है कांजी, जिसका सेवन करना सर्दियों में काफी फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में

Benefits of carrot Beetroot kanji
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, कांजी एक फर्मेन्टड ड्रिंक है जो कि गाजर और चुकंदर से बनती है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, और साथ ही ये हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी काफी मदद कर सकती है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन- सी मौजूद होता है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, गाजर में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए गाजर और चुकंदर से मिलकर बनी कांजी शरीर के लिए फायेदमंद मानी जाती है।

Benefits of carrot Beetroot kanji
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए गाजर काफी फायदेमंद होता है। गाजर में अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन पाए जाते हैं, जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप एनीमिया की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसमें चुकंदर आपकी काफी मदद कर सकता है। बल्ड शुगर का लेवल कम करना हो या फिर कब्ज में राहत चाहिए हो। इन सब के लिए चुकंदर का सेवन आपको लाभ पहुंचा सकता है। इसलिए गाजर-चुकंदर की कांजी के सेवन की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of carrot Beetroot kanji
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर-चुकंदर की कांजी बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले पांच-सात गाजर चाहिए, जिन्हें आप छील लें। इसके बाद दो चुकंदर को पहले अच्छे से छील लें और फिर इन्हें बारीक करके काट लें। फिर एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो चम्मच सरसों पाउडर, पांच चम्मच राई पाउडर और काला नमक स्वादानुसार चाहिए और साथ में दस कप उबला हुआ पानी भी। इन सब चीजों की जरूरत आपको गाजर-चुकंदर की कांजी बनाने के लिए चाहिए।

विज्ञापन
Benefits of carrot Beetroot kanji
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

इसके बाद इन सभी चीजों को एक कांच के बर्तन में मिला लें। ध्यान रहें कि सभी चीजें आपस में अच्छे से मिल जाए। फिर ढक्कन लगाकर कांच के बर्तन को लगभग पांच दिनों तक धूप में रखें और हर दिन जरूर एक बार कांजी को जरूर देख ले। वहीं, जब कांजी का स्वाद खट्टा हो जाए, तो समझ लीजिए कि गाजर-चुकंदर की कांजी बनकर तैयार है। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं और ये आपके शरीर को कई फायदे दे सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed